JPSC विवाद: आदित्य साहू का हमला- ‘राहुल गांधी के इशारे पर हुई छात्रों पर बर्बरतापूर्ण कार्रवाई’

रांची : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने राज्य के छात्रों द्वारा विधानसभा घेराव के दौरान हुई पुलिसिया कार्रवाई को लेकर राज्य सरकार और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन

आदित्य साहू

रांची : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने राज्य के छात्रों द्वारा विधानसभा घेराव के दौरान हुई पुलिसिया कार्रवाई को लेकर राज्य सरकार और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में साहू ने आरोप लगाया कि छात्रों पर लाठीचार्ज, वाटर कैनन और आंसू गैस का इस्तेमाल पूरी तरह से राहुल गांधी के इशारे पर किया गया है।

Read More : लाल किले पर संजय सेठ ने NCC कैडेट्स और MY Bharat युवाओं से किया संवाद

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे युवाओं और मीडियाकर्मियों पर जिस तरह से अत्याचार किया गया, उससे 10 अगस्त का दिन झारखंड के इतिहास में ‘काला दिवस’ के रूप में दर्ज हो गया है। उन्होंने कहा कि लाठी-गोली, वाटर कैनन और आंसू गैस के बल पर छात्रों की जायज आवाज को दबाया नहीं जा सकता। साहू ने राहुल गांधी के रुख पर सवाल उठाते हुए कहा कि वे अन्य राज्यों में छात्रों के मुद्दों पर जोर-शोर से बोलते हैं, लेकिन झारखंड में कांग्रेस समर्थित सरकार द्वारा युवाओं की मांगों को अनदेखा किए जाने पर मौन साध लेते हैं। उन्होंने राहुल गांधी को चुनौती दी कि यदि उनमें थोड़ी भी नैतिकता बची है, तो उन्हें राज्य के छात्रों के समर्थन में मुख्यमंत्री आवास के सामने धरने पर बैठना चाहिए या सरकार से अपना समर्थन वापस लेना चाहिए।

भाजपा नेता ने कहा कि झारखंड का छात्र आंदोलन अब केवल एक राज्य का नहीं, बल्कि पूरे देश का आंदोलन बन चुका है और एनडीए के सभी सांसद छात्रों के साथ मजबूती से खड़े हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा पुलिसकर्मियों के काम की सराहना करने वाले बयान की भी कड़ी निंदा की। इसके साथ ही, आदित्य साहू ने अचानक घोषणा के बावजूद भाजपा द्वारा आहूत ‘झारखंड बंद’ को सफल बनाने के लिए राज्य की जनता, कार्यकर्ताओं और मीडिया का आभार व्यक्त किया। संवाददाता सम्मेलन में प्रदेश मीडिया प्रभारी योगेन्द्र प्रताप सिंह, प्रदेश प्रवक्ता अशोक बड़ाइक, अजय राय और प्रकाश सिंह भी मुख्य रूप से उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *