भाई को राखी बांधने जा रही थी बहन, सड़क हादसे में गई जान

पलामू : पलामू जिले में रक्षाबंधन के पावन पर्व की खुशियां एक परिवार के लिए अचानक मातम में बदल गईं। नावाबाजार थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में अपने मायके राखी बांधने जा रही 28 वर्षीय महिला की मौत हो गई,

राखी बांधने
सांकेतिक फोटो

अपनी भाषा में पढ़ें

पलामू : पलामू जिले में रक्षाबंधन के पावन पर्व की खुशियां एक परिवार के लिए अचानक मातम में बदल गईं। नावाबाजार थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में अपने मायके राखी बांधने जा रही 28 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि उनके पति गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतका की पहचान छतरपुर थाना क्षेत्र के सीलदाग गांव निवासी आरती कुमारी के रूप में हुई है। वहीं उनके घायल पति का नाम रंगीला सिंह है।

Read More : बाबा बैद्यनाथ धाम में सावन पूर्णिमा का उल्लास, उमड़े शिवभक्त

थाना के पास अनियंत्रित होकर गिरी बाइक

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरती कुमारी अपने पति रंगीला सिंह के साथ बाइक पर सवार होकर बरवाडीह स्थित अपने मायके जा रही थीं। रक्षाबंधन के अवसर पर वह भाइयों को राखी बांधने के लिए बेहद उत्साहित थीं। इसी दौरान नावाबाजार थाना से कुछ ही दूरी पर उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में पति-पत्नी दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।

डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

सूचना मिलते ही नावाबाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद आरती कुमारी को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल पति रंगीला सिंह का इलाज अस्पताल में जारी है।

परिवार में छाया मातम

बरवाडीह स्थित मायके में परिवार के सदस्य रक्षाबंधन की तैयारियों में जुटे थे, लेकिन रास्ते में हुए इस हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बाइक किन परिस्थितियों में अनियंत्रित हुई।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *