हजारीबाग टाउन स्टेशन से ट्रेनों के परिचालन की मांग, रेल मंत्री को पत्र

हजारीबाग : हजारीबाग टाउन रेलवे स्टेशन को देश की राजधानी दिल्ली समेत प्रमुख शहरों से जोड़ने की मांग को लेकर झारखंड भाजपा के पूर्व मीडिया प्रभारी सांवर मल अग्रवाल ने केंद्रीय रेल मंत्री को पत्र भेजा है। 5 जुलाई 2026 को भेजे गए पत्र में

हजारीबाग
हजारीबाग टाउन रेलवे स्टेशन

अपनी भाषा में पढ़ें

हजारीबाग : हजारीबाग टाउन रेलवे स्टेशन को देश की राजधानी दिल्ली समेत प्रमुख शहरों से जोड़ने की मांग को लेकर झारखंड भाजपा के पूर्व मीडिया प्रभारी सांवर मल अग्रवाल ने केंद्रीय रेल मंत्री को पत्र भेजा है। 5 जुलाई 2026 को भेजे गए पत्र में उन्होंने हजारीबाग टाउन से होकर कई ट्रेनों के परिचालन और कुछ ट्रेनों के रूट में बदलाव का प्रस्ताव रखा है। सांवर मल अग्रवाल ने कहा है कि हजारीबाग झारखंड के प्रमुख नगरों में शामिल है और यहां कई महत्वपूर्ण संस्थान, औद्योगिक एवं शैक्षणिक गतिविधियां हैं। ऐसे में देश के प्रमुख शहरों से बेहतर रेल संपर्क होने से क्षेत्र के यात्रियों को सुविधा मिल सकती है। उन्होंने अपने पत्र में हजारीबाग के पर्यटन महत्व का भी उल्लेख किया है। इटखोरी-भद्रकाली, रामगढ़ का छिन्नमस्तिका देवी मंदिर और बौद्ध कालीन सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक धरोहरों को क्षेत्र के प्रमुख आकर्षणों के रूप में बताया गया है।

Read More : भाई को राखी बांधने जा रही थी बहन, सड़क हादसे में गई जान

हजारीबाग को राजधानी बनाने के प्रस्ताव का भी किया उल्लेख

पत्र में सांवर मल अग्रवाल ने हजारीबाग को देश की राजधानी बनाने से जुड़े पुराने प्रस्ताव का भी उल्लेख किया है। उन्होंने तत्कालीन रेवेन्यू सर्वेयर कैप्टन एच. थॉमसन के 1860 के प्रतिवेदन का हवाला देते हुए कहा कि उस समय हजारीबाग को भारत की नई सर्वोच्च सरकार की सीट के लिए उपयुक्त स्थान के रूप में सुझाया गया था। उन्होंने पत्र में संयुक्त बिहार के समय हजारीबाग और दुमका को रेलवे से जोड़ने की स्वीकृति का भी उल्लेख किया। साथ ही कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में हजारीबाग रेलवे के नक्शे में शामिल हुआ और यह कोडरमा-हजारीबाग-बरकाकाना-रांची रेल लाइन पर स्थित है।

कई ट्रेनों को हजारीबाग टाउन से चलाने का सुझाव

सांवर मल अग्रवाल ने रेल मंत्री के समक्ष कई ट्रेनों को हजारीबाग टाउन होकर चलाने का प्रस्ताव रखा है। उन्होंने पुरी-नई दिल्ली नीलांचल एक्सप्रेस 12875/12876 को सप्ताह में एक दिन टाटानगर-कोडरमा के बीच मुरी, बरकाकाना और हजारीबाग टाउन के रास्ते चलाने का सुझाव दिया है। इसी तरह पुरी-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस 12801/12802 को सप्ताह में तीन दिन टाटानगर-कोडरमा के बीच मुरी, बरकाकाना और हजारीबाग टाउन होकर चलाने की मांग की गई है। उनके मुताबिक इससे दिल्ली, भुवनेश्वर और पुरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को सुविधा मिल सकती है। उन्होंने रांची-नई दिल्ली गरीब रथ 12877 को दो दिन बोकारो-कोडरमा और दो दिन हजारीबाग टाउन-कोडरमा होकर चलाने का सुझाव दिया है। वहीं रांची-नई दिल्ली स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस 12817/12818 के लिए भी अलग-अलग दिनों में हजारीबाग टाउन होकर परिचालन का प्रस्ताव दिया गया है।

राजधानी और वंदे भारत के रूट में बदलाव का प्रस्ताव

पत्र में नई दिल्ली नंदनकानन एक्सप्रेस 12815/12816 को सप्ताह में कम से कम तीन दिन टाटानगर, मुरी, बरकाकाना और हजारीबाग टाउन होकर कोडरमा तक चलाने का सुझाव दिया गया है। इसके अलावा 22409/22410 आनंद विहार (टी)-गया गरीब रथ एक्सप्रेस को गया से कोडरमा, हजारीबाग टाउन और बरकाकाना के रास्ते चलाने तथा हजारीबाग टाउन में ठहराव देने का प्रस्ताव है। सांवर मल अग्रवाल ने हटिया-एलटीटी 12812/12813 को गया से शुरू कर कोडरमा, हजारीबाग टाउन, बरकाकाना, रांची, हटिया और राउरकेला होकर चलाने का सुझाव दिया है। पटना-सिकंदराबाद एक्सप्रेस को भी कोडरमा, हजारीबाग टाउन, बरकाकाना, मुरी और राउरकेला होकर चलाने की मांग की गई है। उन्होंने रांची-डीडीयू वंदे भारत के परिचालन मार्ग में बदलाव का भी सुझाव दिया है। पत्र के अनुसार, ट्रेन को मुरी, बरकाकाना, हजारीबाग टाउन और कोडरमा होकर चलाने का प्रस्ताव रखा गया है।

राजधानी एक्सप्रेस को भी हजारीबाग से चलाने की मांग

रेल मंत्री को भेजे पत्र में रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस को अलग-अलग दिनों में बोकारो-कोडरमा, लोहरदगा-डाल्टनगंज और हजारीबाग टाउन-कोडरमा होकर चलाने का सुझाव दिया गया है। इसके अलावा भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस के परिचालन मार्ग में भी मुरी, बरकाकाना, हजारीबाग टाउन और कोडरमा को शामिल करने की मांग की गई है। उन्होंने हावड़ा-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस को सप्ताह में एक दिन धनबाद, बोकारो, मुरी, बरकाकाना, हजारीबाग टाउन और गया के रास्ते चलाने का सुझाव दिया है।

दो-तीन ट्रेनों को तत्काल मंजूरी देने की मांग

सांवर मल अग्रवाल ने रेल मंत्री से आग्रह किया है कि उनके प्रस्ताव पर विचार करते हुए हजारीबाग टाउन रेलवे स्टेशन से दो या तीन ट्रेनों के परिचालन को तत्काल मंजूरी दी जाए। उन्होंने कहा कि इससे हजारीबाग और आसपास के यात्रियों को दिल्ली, कोलकाता, दक्षिण भारत और मुंबई की यात्रा में सुविधा मिल सकेगी। पत्र की प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री सह कोडरमा सांसद मनिष जायसवाल और सांसद हजारीबाग को आवश्यक दिशा-निर्देश के लिए अग्रसारित की गई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *