रांची में श्री स्वर्णकार दुर्गा पूजा समिति का गठन, संतोष सोनी अध्यक्ष

इक्कीशो महादेव धाम, चुटिया में बैठक के दौरान सर्वसम्मति से समिति का गठन हुआ, पंकज प्रसाद को महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: श्री स्वर्णकार दुर्गा पूजा समिति, इक्कीशो महादेव धाम, चुटिया की महत्वपूर्ण बैठक सभाध्यक्ष रविन्द्र लाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक का संचालन सुरेश प्रसाद साहू ने किया। इस दौरान सर्वसम्मति से श्री स्वर्णकार दुर्गा पूजा समिति का गठन किया गया। बैठक में संतोष कुमार सोनी को सर्वसम्मति से समिति का अध्यक्ष चुना गया, जबकि पंकज प्रसाद को महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।आमसभा ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष संतोष कुमार सोनी को समाज के सक्रिय सदस्यों के साथ मिलकर समिति की पूरी कार्यकारिणी गठित करने और समिति का विस्तार करने के लिए अधिकृत किया। समिति का मुख्य उद्देश्य स्वर्णकार समाज के बैनर तले भव्य और व्यवस्थित दुर्गा पूजा का आयोजन करना है।

भव्य दुर्गा पूजा आयोजन का लिया संकल्प

नवनिर्वाचित अध्यक्ष संतोष कुमार सोनी ने अपने संबोधन में स्वर्णकार समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में समिति से जुड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग और सहभागिता से दुर्गा पूजा का भव्य आयोजन किया जाएगा। साथ ही स्वर्णकार समाज को पूरे झारखंड में एक मिसाल के रूप में प्रस्तुत करने का प्रयास किया जाएगा। बैठक में रविन्द्र लाल अधिवक्ता, सुरेश प्रसाद साहू, संतोष कुमार सिन्हा अधिवक्ता, डॉ. प्रेम कुमार सोनी, संजय कुमार, दिलीप कुमार साव, नीतीश कुमार, पवन कुमार बर्मन, संजीव कुमार और अनुध बर्मन समेत समाज के कई लोग मौजूद रहे। सभा के अंत में संजय सोनी ने सभी उपस्थित लोगों के प्रति आभार जताया। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से दुर्गा पूजा आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि समिति से जुड़ने के इच्छुक समाज के अन्य लोगों को सम्मानपूर्वक समिति में शामिल किया जाएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *