जेजेएमपी सुप्रीमो पप्पू लोहरा का भाई संतोष लोहरा गिरफ्तार

लातेहार: लातेहार जिले में नक्सली और उग्रवादी संगठनों के खिलाफ अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। प्रतिबंधित जेजेएमपी के मारे गए सुप्रीमो पप्पू लोहरा के भाई संतोष लोहरा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बुधवार को कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे

संतोष लोहरा गिरफ्तार
सांकेतिक फोटो

अपनी भाषा में पढ़ें

लातेहार: लातेहार जिले में नक्सली और उग्रवादी संगठनों के खिलाफ अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। प्रतिबंधित जेजेएमपी के मारे गए सुप्रीमो पप्पू लोहरा के भाई संतोष लोहरा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बुधवार को कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।

also read : सीएम हेमन्त सोरेन पहुंचे लातेहार, विधायक रामचंद्र सिंह के सुपुत्र विजय बहादुर सिंह के वैवाहिक कार्यक्रम में हुए सम्मिलि

पुलिस के अनुसार, एसपी कुमार गौरव को सूचना मिली थी कि संतोष लोहरा ठेकेदारों और कारोबारियों से लेवी वसूल कर संगठन को फिर से सक्रिय करने की कोशिश कर रहा है। सूचना पर विशेष टीम गठित कर छापेमारी की गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस अब संतोष से पूछताछ कर संगठन के अन्य सदस्यों और नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है। उल्लेखनीय है कि जेजेएमपी सुप्रीमो पप्पू लोहरा वर्ष 2025 में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया था। उसके बाद संगठन कमजोर पड़ गया था। पुलिस के मुताबिक, संतोष उसे फिर से सक्रिय करने की कोशिश में जुटा था।

also read : यूनिवर्सिटी को पश्चिम बंगाल सरकार का आदेश, दीक्षांत समारोह में पारंपरिक पोशाक पहनें

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *