दसलक्षण महापर्व पर झुमरीतिलैया में संस्कार शिविर, जुटेंगे देशभर के श्रद्धालु

झुमरीतिलैया : झुमरीतिलैया में चर्या शिरोमणि आचार्य गुरुदेव श्री विशुद्धसागर जी महामुनिराज के आशीर्वाद और जैन संत मुनि श्री 108 सुयश सागर महाराज ससंघ के सानिध्य में 16 से 25 सितंबर तक दस दिवसीय विरागोदय संस्कार शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जैन मंदिर

झुमरीतिलैया

अपनी भाषा में पढ़ें

झुमरीतिलैया : झुमरीतिलैया में चर्या शिरोमणि आचार्य गुरुदेव श्री विशुद्धसागर जी महामुनिराज के आशीर्वाद और जैन संत मुनि श्री 108 सुयश सागर महाराज ससंघ के सानिध्य में 16 से 25 सितंबर तक दस दिवसीय विरागोदय संस्कार शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जैन मंदिर के बगल वाले प्रांगण में दसलक्षण महापर्व के साथ आयोजित होने वाले इस शिविर में धर्मलाभ लेने के लिए स्थानीय और झारखंड के विभिन्न शहरों से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। आयोजन को लेकर विरागोदय वर्षायोग कमेटी और कोडरमा समाज के श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह है।

Read More : माहेश्वरी युवा संगठन बॉक्स क्रिकेट सीजन 5 संपन्न, जानें कौन बना विजेता

शिविरार्थियों को संदेश देते हुए मुनि श्री 108 सुयश सागर मुनीराज ने कहा कि इस शिविर के माध्यम से श्रावक अपना आत्म कल्याण करेंगे। जो धर्म संस्कारों के साथ जितना तपेगा, वह उतना ही निखरेगा। उन्होंने आगे कहा कि शिविर के लिए जितनी तैयारी सामान की आवश्यक है, उतनी ही तैयारी मन की भी होनी चाहिए। दस दिनों के इस आध्यात्मिक अवसर को केवल एक धार्मिक कार्यक्रम न मानकर, अपने जीवन में आत्मसात करने के भाव से सहभागी बनना चाहिए, तभी इसका वास्तविक उद्देश्य सार्थक होगा।

नई पीढ़ी को धर्म और संस्कारों से जोड़ने की पहल

बदलते परिवेश में बच्चों और युवाओं को अपनी संस्कृति, धर्म और संस्कारों से जोड़ना समय की बड़ी आवश्यकता है। इसी उद्देश्य से शिविर में जैन धर्म के सिद्धांतों, भगवान महावीर के संदेश, अहिंसा, सत्य, संयम, त्याग, तप, करुणा और सदाचार जैसे विषयों पर धार्मिक व संस्कारपूर्ण मार्गदर्शन दिया जाएगा। मुनि श्री सुयश सागर जी मुनीराज के मंगल प्रवचन और सानिध्य में श्रद्धालुओं को अपने जीवन को संस्कारमय और अनुशासित बनाने की प्रेरणा मिलेगी। शिविर के दौरान सामायिक, स्वाध्याय, पूजा-अर्चना, धार्मिक चर्चा, प्रतिक्रमण और विभिन्न संस्कारमय गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

24 घंटे गुरुदेव के बताए शेड्यूल में रहेंगे शिविरार्थी

जैन मंदिर के प्रांगण में होने वाले इस शिविर की संपूर्ण तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शिविर में भाग लेने वाले श्रद्धालुओं को 24 घंटे गुरुदेव के बताए गए कार्यक्रम के अनुसार ही रहना होगा। सुबह 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक सभी प्रतिभागी धार्मिक गतिविधियों में ही लीन रहेंगे। यह पूरा आयोजन विरागोदय वर्षायोग कमेटी के नेतृत्व में स्थानीय पंडित अभिषेक शास्त्री के निर्देशन में संपन्न होगा। शिविर संयोजक सिद्धार्थ जैन सेठी और कुणाल जैन ठोल्या ने इस संबंध में मीडिया प्रभारी राज कुमार जैन अजमेरा और नवीन जैन को विस्तृत जानकारी दी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *