श्री गणेश-लक्ष्मी मंदिर में कलश स्थापना के साथ गणेशोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

रांची। राजधानी के सुखदेवनगर थाना अंतर्गत खादगढ़ा (जयप्रकाश नगर) स्थित श्री गणेश-लक्ष्मी मंदिर में सोमवार (14 सितंबर) को गणेश चतुर्थी के अवसर पर 36वां वार्षिकोत्सव सह गणेशोत्सव का शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना एवं कलश स्थापना के साथ हुआ। इस अवसर पर काफी संख्या में श्रद्धालु मंदिर

शुभारंभ

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची। राजधानी के सुखदेवनगर थाना अंतर्गत खादगढ़ा (जयप्रकाश नगर) स्थित श्री गणेश-लक्ष्मी मंदिर में सोमवार (14 सितंबर) को गणेश चतुर्थी के अवसर पर 36वां वार्षिकोत्सव सह गणेशोत्सव का शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना एवं कलश स्थापना के साथ हुआ। इस अवसर पर काफी संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर पहुंचे और भगवान गणेश एवं माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की।
समिति की अध्यक्ष सह संस्थापक रानी कुमारी ने बताया कि गणेशोत्सव के प्रथम दिन मंगलाचरण के साथ कलश स्थापना एवं विशेष पूजा-अर्चना की गई। गणेशोत्सव के दौरान प्रतिदिन भगवान गणेश एवं माता लक्ष्मी की प्रतिमा का आकर्षक श्रृंगार किया जाएगा।
 16 सितंबर, (बुधवार) को श्रद्धालुओं के साथ भगवान गणपति का नगर भ्रमण कराया जाएगा। वहीं 23 सितंबर (बुधवार) को शाम छह बजे से महाआरती, तत्पश्चात महाभोग एवं प्रसाद वितरण तथा रात 9 बजे से भजन-कीर्तन एवं जागरण का आयोजन किया जाएगा। 24 सितंबर (गुरुवार) को हवन-पूजन अनुष्ठान एवं कलश विसर्जन के साथ गणेशोत्सव का समापन होगा।
गणेशोत्सव को लेकर मंदिर परिसर की आकर्षक सजावट की गई है। पूरे आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। समिति की ओर से सभी भक्तों से गणेशोत्सव  में शामिल होकर भगवान गणेश का आशीर्वाद प्राप्त करने का अनुरोध किया गया है।
गणेशोत्सव के सफल आयोजन में प्रियंका कुमारी,पप्पू यादव, सुनील यादव,अरुण कुमार सिंह,  बंटी बाबू, शिवनंदन पाठक, वशिष्ठ उपाध्याय,  गौरव गोस्वामी, मनोज कुमार, विवेक रजक, आयुष राज, प्रेरणा कुमारी, सहित अन्य भक्त एवं समिति के सदस्य महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *