संजय सेठ ने जयशंकर से की मुलाकात, राजा कुमार वर्मा का शव लाने की मांग

नई दिल्ली : केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने गुरुवार को नई दिल्ली में विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर से मुलाकात की। उन्होंने वियतनाम में सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले योग शिक्षक स्वर्गीय राजा कुमार वर्मा का पार्थिव शरीर जल्द भारत लाने के

संजय सेठ
पार्थिव शरीर भारत लाने को जयशंकर से मिले संजय सेठ

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

नई दिल्ली : केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने गुरुवार को नई दिल्ली में विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर से मुलाकात की। उन्होंने वियतनाम में सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले योग शिक्षक स्वर्गीय राजा कुमार वर्मा का पार्थिव शरीर जल्द भारत लाने के लिए विदेश मंत्री से व्यक्तिगत रूप से हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया। संजय सेठ ने जरूरी कागजी कार्रवाई और औपचारिकताओं को आसान बनाने के लिए आवश्यक निर्देश जारी करने का भी अनुरोध किया। उन्होंने राजा कुमार वर्मा के पार्थिव शरीर को जल्द भारत लाने के लिए विदेश मंत्रालय से सहयोग की मांग की।

Read More : झारखंड भवन की लिफ्ट में फंसा पूर्व सांसद घूरन राम का परिवार, 6 बेहोश

शनिवार से पहले भारत आने की उम्मीद

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने संजय सेठ को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उम्मीद जताई गई है कि राजा कुमार वर्मा का पार्थिव शरीर शनिवार से पहले भारत पहुंच सकता है। राजा कुमार वर्मा योग शिक्षक थे। वियतनाम में एक सड़क दुर्घटना में उनकी मौत हो गई थी

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *