साहिबगंज रेलखंड पर कटाव से 22 ट्रेनें रद्द, 21 का रूट बदला

साहिबगंज : साहिबगंज-बरहड़वा रेलखंड पर महाराजपुर और सकरीगली के बीच रेलवे लाइन के किनारे हो रहे कटाव को रोकने के लिए कटावरोधी कार्य जारी है। मंगलवार से शुरू हुआ काम आज यानी गुरुवार को भी चल रहा है, लेकिन रेल यातायात अभी सामान्य नहीं हो

साहिबगंज
रेलखंड पर कटावरोधी काम जारी

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

साहिबगंज : साहिबगंज-बरहड़वा रेलखंड पर महाराजपुर और सकरीगली के बीच रेलवे लाइन के किनारे हो रहे कटाव को रोकने के लिए कटावरोधी कार्य जारी है। मंगलवार से शुरू हुआ काम आज यानी गुरुवार को भी चल रहा है, लेकिन रेल यातायात अभी सामान्य नहीं हो सका है। इसके कारण कई पैसेंजर और मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द और डायवर्ट किया गया है। शुक्रवार से डाउन लाइन पर यातायात सुचारू होने की संभावना है।

Read More : झारखंड भवन की लिफ्ट में फंसा पूर्व सांसद घूरन राम का परिवार, 6 बेहोश

रेलवे लाइन के करीब 300 मीटर हिस्से में कटाव हो रहा है। इनमें 160 मीटर का हिस्सा अधिक गंभीर है। इस स्थान पर कटाव और रेललाइन के बीच महज 13 मीटर की दूरी बची है। इसी वजह से इस हिस्से पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। बताया जाता है कि रेलवे ने स्थिति से निपटने में राज्य सरकार से भी सहयोग मांगा है। रेल प्रशासन के अनुसार कटावरोधी कार्य में करीब 150 वैगन बोल्डर लगाए जाने का अनुमान है। बुधवार शाम तक करीब 100 वैगन बोल्डर कटाव स्थल पर डाले जा चुके थे।

कितनी ट्रेनें प्रभावित हुईं?

कटाव के कारण अब तक छह मेल-एक्सप्रेस और 39 पैसेंजर ट्रेनों को रद्द किया जा चुका है। वहीं, 21 मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों को दूसरे मार्ग से चलाया गया है। एक मेल-एक्सप्रेस और चार पैसेंजर ट्रेनों को दूसरे स्टेशनों से शुरू किया गया है, जबकि दो मेल-एक्सप्रेस और चार पैसेंजर ट्रेनों का आंशिक समापन किया गया है। गुरुवार को गया-हावड़ा, भागलपुर-रांची वनांचल, जमालपुर-हावड़ा, ब्रह्मपुत्र मेल और नटेसर-हावड़ा स्पेशल को डायवर्ट किया गया है।

4. एक अक्टूबर को रद्द होने वाली ट्रेनें

  • 63401 साहिबगंज-मालदा टाउन मेमू
  • 13409 मालदा टाउन-किऊल एक्सप्रेस
  • 13427 हावड़ा-साहिबगंज इंटरसिटी एक्सप्रेस
  • 63421 अजीमगंज-साहिबगंज मेमू
  • 63411 साहिबगंज-भागलपुर मेमू
  • 63063 बर्द्धमान-साहिबगंज मेमू
  • 53411 बरहरवा-साहिबगंज पैसेंजर
  • 63405 रामपुरहाट-साहिबगंज मेमू
  • 53481 तीनपहाड़-राजमहल पैसेंजर
  • 53483 तीनपहाड़-राजमहल पैसेंजर
  • 13428 साहिबगंज-हावड़ा एक्सप्रेस
  • 13410 किऊल-मालदा टाउन इंटरसिटी एक्सप्रेस
  • 63402 मालदा टाउन-साहिबगंज मेमू
  • 63422 साहिबगंज-अज़ीमगंज मेमू
  • 63412 भागलपुर-साहिबगंज मेमू
  • 63064 साहिबगंज-बर्द्धमान मेमू
  • 53412 साहिबगंज-बरहड़वा पैसेंजर
  • 63074 साहिबगंज-रामपुरहाट मेमू
  • 53486 राजमहल-तीनपहाड़ पैसेंजर
  • 53482 राजमहल-तीनपहाड़ पैसेंजर
  • 63406 साहिबगंज-रामपुरहाट मेमू
  • 53408 जमालपुर-रामपुरहाट पैसेंजर

5. इन ट्रेनों का बदला गया रूट

  • 20502 आनंद विहार-अगरतला तेजस राजधानी एक्सप्रेस (30 सितंबर 2026 को शुरू हुई यात्रा) और 15657 दिल्ली-कामाख्या ब्रह्मपुत्र मेल (30 सितंबर 2026 को शुरू होने वाली यात्रा) को जमालपुर-मुंगेर-कटिहार के रास्ते डायवर्ट किया जाएगा।
  • 13404 भागलपुर-रांची वनांचल एक्सप्रेस (1 अक्टूबर 2026 को शुरू होने वाली यात्रा) और 13072 जमालपुर-हावड़ा एक्सप्रेस (1 अक्टूबर 2026 को शुरू होने वाली यात्रा) को भागलपुर-दुमका-रामपुरहाट के रास्ते डायवर्ट किया जाएगा।
  • 13024 गया-हावड़ा एक्सप्रेस (1 अक्टूबर 2026 को शुरू होने वाली यात्रा) और 03030 नटेसर-हावड़ा स्पेशल (1 अक्टूबर 2026 को शुरू होने वाली यात्रा) को किऊल-झाझा-आसनसोल के रास्ते डायवर्ट किया जाएगा।

6. इन ट्रेनों की छोटी दूरी से होगी शुरुआत

  • 53403 रामपुरहाट-गया पैसेंजर (1 अक्टूबर 2026 को शुरू होने वाली यात्रा) साहिबगंज से चलेगी।
  • 53030 भागलपुर-अजीमगंज पैसेंजर (1 अक्टूबर 2026 को शुरू होने वाली यात्रा) बरहड़वा से चलेगी।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *