रांची नगर निगम का बड़ा अभियान, PHEED चौक से हटे अवैध निर्माण

रांची : रांची शहर के नागरिकों को सुगम, सुरक्षित और बाधारहित आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने तथा सरकारी जमीनों को कब्जा मुक्त कराने के लिए रांची नगर निगम द्वारा विशेष सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम

नगर निगम

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : रांची शहर के नागरिकों को सुगम, सुरक्षित और बाधारहित आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने तथा सरकारी जमीनों को कब्जा मुक्त कराने के लिए रांची नगर निगम द्वारा विशेष सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम ने पीएचईडी चौक से बूटी मोड़ तक व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इसके साथ ही, शहर के सबसे व्यस्ततम परमवीर अल्बर्ट एक्का चौक पर कार्रवाई करते हुए अवैध होर्डिंग्स, पुराने अनुपयोगी ट्रैफिक बूथ और मेन रोड की वर्षों पुरानी लोहे की रेलिंग को हटाया गया।

पीएचईडी चौक से बूटी मोड़ तक ढहाई गईं अवैध संरचनाएं

नगर निगम की टीम ने पीएचईडी चौक से बूटी मोड़ के बीच सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बनी 3 स्थायी संरचनाओं को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। इसके अलावा 2 अन्य अवैध कब्जों को भी मौके से हटाया गया। अधिकारियों के अनुसार, इस कार्रवाई से पहले सभी संबंधित अतिक्रमणकारियों को नियमानुसार कानूनी नोटिस जारी किया गया था। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में आम लोगों के आवागमन और सार्वजनिक स्थान के इस्तेमाल में सहूलियत होगी।

अल्बर्ट एक्का चौक से हटाए गए अवैध होर्डिंग्स और ट्रैफिक बूथ

शहर के हृदय स्थल परमवीर अल्बर्ट एक्का चौक की सुंदरता और बेहतर ट्रैफिक व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए निगम ने चौक के आसपास लगे अवैध होर्डिंग्स को हटा दिया। साथ ही, वर्षों से बेकार पड़े पुराने ट्रैफिक बूथ को भी हटा दिया गया है, जिससे अब चौराहे पर दृश्यता (Visibility) में सुधार होगा और वाहनों के आवागमन में सुगमता आएगी।

नगर निगम

पैदल यात्रियों की सुविधा के लिए काटी गई पुरानी रेलिंग

मेन रोड के चौड़ीकरण और पैदल यात्रियों की सुविधा के लिए अल्बर्ट एक्का चौक के पास सड़क किनारे लगी वर्षों पुरानी लोहे की रेलिंग को गैस कटर से काटकर हटा दिया गया। इससे सड़क का दायरा बढ़ा है और फुटपाथ व पैदल चलने वालों के लिए अधिक जगह उपलब्ध हो सकी है।

आगे भी जारी रहेगा निगम का अभियान

रांची नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि सड़कों, फुटपाथों और सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे व यातायात में बाधा डालने वाले तत्वों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। नगर निगम का मुख्य उद्देश्य शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाकर नागरिकों को सुव्यवस्थित और सुरक्षित यातायात का माहौल देना है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *