रांची डालसा का डोरंडा में विधिक जागरूकता शिविर, बच्चों की शिक्षा पर विशेष जोर

रांची : माननीय न्यायायुक्त-सह-अध्यक्ष डालसा रांची, अनिल कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन और डालसा सचिव के नेतृत्व में सोमवार (14 सितंबर) को डोरंडा स्थित श्री गणेश पूजा समिति (न्यू काली पूजा परिसर, काली मंदिर रोड) के सहयोग से जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा), रांची द्वारा विधिक

डालसा
पंडाल के पास लगा डालसा का स्टॉल

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : माननीय न्यायायुक्त-सह-अध्यक्ष डालसा रांची, अनिल कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन और डालसा सचिव के नेतृत्व में सोमवार (14 सितंबर) को डोरंडा स्थित श्री गणेश पूजा समिति (न्यू काली पूजा परिसर, काली मंदिर रोड) के सहयोग से जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा), रांची द्वारा विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह जागरूकता कार्यक्रम आज यानी 14 सितंबर से शुरू होकर 18 सितंबर 2026 तक निरंतर चलेगा।

Read More : संजय सेठ के रांची आवास पर स्थापित हुए गणपति, राज्यपाल संतोष गंगवार ने की आरती

डालसा सचिव ने बताया कि इस विधिक जागरूकता अभियान का मुख्य उद्देश्य आम लोगों को नालसा, झालसा और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी व कानूनी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान कर उन्हें सीधा लाभ पहुंचाना है।

कमजोर परिवारों के बच्चों को शिक्षा दिलाना ही मुख्य लक्ष्य

अभियान के पहले दिन नालसा की ‘शिक्षा योजना-2026’ पर विशेष रूप से लोगों को जागरूक किया गया। एलएडीसीएस (LADCS) चीफ प्रवीण कुमार श्रीवास्तव ने योजना पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समाज के सबसे पिछड़े, हाशिए पर मौजूद और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा में शामिल करना ही संस्था का प्राथमिक लक्ष्य है।

स्थानीय भाषा में दी जा रही कानूनी जानकारियां

शिविर में पीएलवी भुप्रताप महतो और पिंकु कुमारी ने ‘संवाद’ योजना पर जानकारी देते हुए बताया कि आदिवासी नागरिकों को उनकी अपनी स्थानीय भाषा और संस्कृति के अनुरूप कानूनी जानकारियां देना और योजनाओं से जोड़ना डालसा की प्राथमिकता है। डालसा की ओर से पीएलवी की टीम ने बाल विवाह, बाल श्रम और नशा उन्मूलन जैसे सामाजिक मुद्दों पर भी लोगों को जागरूक किया। इस दौरान उपस्थित लोगों के बीच योजनाओं से संबंधित पैम्फलेट और लीफलेट का वितरण किया गया।

कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर डालसा की टीम में एलएडीसी चीफ प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, पीएलवी भुप्रताप महतो, अमित बड़ाईक, प्रदीप नाग, पिंकू कुमारी, निर्मला कुमारी और नमिता कुमारी सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *