झारखंड में 13 सितंबर तक बारिश का अलर्ट, 9 जिलों में भारी बारिश

रांची : झारखंड में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा। मौसम विभाग ने 13 सितंबर तक गरज के साथ बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने रांची समेत नौ जिलों में भारी

बारिश

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : झारखंड में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा। मौसम विभाग ने 13 सितंबर तक गरज के साथ बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने रांची समेत नौ जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। भारी बारिश वाले जिलों में रांची, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, देवघर और जामताड़ा शामिल हैं।

Read More : झारखंड में मातृ-शिशु स्वास्थ्य पर बड़ा फैसला, 4050 बेड होंगे तैयार

पिछले 24 घंटे में मैथन में सबसे अधिक बारिश

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे अधिक 87 मिलीमीटर बारिश धनबाद के मैथन में दर्ज की गई। वहीं, पश्चिमी सिंहभूम के जगरनाथपुर में अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस रहा। रांची के कांके में न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

रांची में सुबह तेज बारिश, बाद में बूंदाबांदी

इधर, बुधवार तड़के रांची और आसपास के इलाकों में तेज बारिश हुई। बारिश के बाद कुछ समय के लिए मौसम साफ हो गया, लेकिन दोपहर बाद फिर आसमान में बादल छा गए और कुछ जगहों पर बूंदाबांदी हुई। बुधवार को रांची में अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

प्रमुख शहरों का तापमान

जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 34.1 और न्यूनतम 23.4 डिग्री सेल्सियस रहा। डाल्टनगंज में यह क्रमशः 32.4 और 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बोकारो में अधिकतम तापमान 30.2 और न्यूनतम 24.6 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, चाईबासा में अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *