खूंटी पोस्ट ऑफिस में वित्तीय गड़बड़ी का आरोप, 800 खाते जांच के घेरे में

खूंटी : तोरपा विधानसभा क्षेत्र के बानो प्रखंड स्थित गिरदा पोस्ट ऑफिस में कथित वित्तीय गड़बड़ी का मामला अब सरकार के स्तर तक पहुंच गया है। पूर्व विधायक कोचे मुंडा ने बुधवार को केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ से मुलाकात कर मामले की जानकारी

पोस्ट ऑफिस
संजय सेठ से मिले कोचे मुंडा।

अपनी भाषा में पढ़ें

खूंटी : तोरपा विधानसभा क्षेत्र के बानो प्रखंड स्थित गिरदा पोस्ट ऑफिस में कथित वित्तीय गड़बड़ी का मामला अब सरकार के स्तर तक पहुंच गया है। पूर्व विधायक कोचे मुंडा ने बुधवार को केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ से मुलाकात कर मामले की जानकारी दी और पीड़ित खाताधारकों की जमा राशि वापस कराने के साथ तत्काल जांच कराने की मांग की। मंत्री को सौंपे आवेदन में कहा गया है कि गिरदा पोस्ट ऑफिस के कई खाताधारकों की पासबुक में जमा राशि की प्रविष्टि दर्ज है। लेकिन जब खाताधारक राशि निकालने पहुंच रहे हैं, तो उनके खातों में रकम नहीं मिल रही है।

Read More : झारखंड में 13 सितंबर तक बारिश का अलर्ट, 9 जिलों में भारी बारिश

60 खाताधारकों की शिकायतों का उल्लेख

आवेदन में करीब 60 खाताधारकों की लिखित शिकायतों का उल्लेख किया गया है। इसके अलावा 800 से अधिक खातों से जुड़े मामले की जानकारी भी दी गई है। बताया गया है कि खाताधारकों की पासबुक में रकम दर्ज है, लेकिन संबंधित खातों में पैसा मौजूद नहीं है। इससे लंबे समय से ग्रामीण अपनी जमा पूंजी को लेकर परेशान हैं।

संजय सेठ ने दिया जांच का आश्वासन

मामले को गंभीरता से लेते हुए केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने तत्काल जांच शुरू कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान यदि किसी व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। मंत्री ने पीड़ित खाताधारकों की राशि वापस दिलाने की दिशा में भी आवश्यक कदम उठाने का भरोसा दिया।

खाताधारकों को राशि वापस मिलने की उम्मीद

मंत्री के आश्वासन के बाद अपनी जमा पूंजी को लेकर लंबे समय से परेशान ग्रामीणों में उम्मीद जगी है। खाताधारक अब मामले की निष्पक्ष जांच और अपनी मेहनत की कमाई वापस मिलने की उम्मीद कर रहे हैं। आवेदन सौंपने के दौरान पूर्व विधायक कोचे मुंडा के साथ सामाजिक कार्यकर्ता संजय वर्मा, ऋषि नाथ शाहदेव और सुनील सिंह भी मौजूद रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *