बारिश से कई राज्यों में तबाही, केरल-कर्नाटक में 9 लोगों की मौत

केरल में भारी बारिश, बाढ़ और लैंडस्लाइड से 6 लोगों की मौत हुई और 6 लोग लापता हैं। कर्नाटक में एक परिवार के 3 लोगों की जान गई, जबकि जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में भी बारिश से नुकसान हुआ।

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित है। केरल में भारी बारिश के कारण बाढ़ और लैंडस्लाइड की घटनाओं में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 लोग लापता बताए जा रहे हैं। वहीं, कर्नाटक के शिवमोग्गा जिले में रविवार सुबह लैंडस्लाइड की चपेट में आने से एक ही परिवार के तीन लोगों की जान चली गई। केरल में स्थिति को देखते हुए सरकार ने 65 राहत शिविर बनाए हैं। इन शिविरों में 1,465 लोगों को सुरक्षित पहुंचाया गया है। भारी बारिश के बीच राज्य में रेड अलर्ट जारी किया गया है। जलस्तर बढ़ने के बाद प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

Read more: झारखंड में 31 जुलाई तक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, तेज हवाओं को लेकर मौसम विभाग ने किया सतर्क

कर्नाटक में लैंडस्लाइड से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कर्नाटक के शिवमोग्गा जिले में रविवार सुबह हुए लैंडस्लाइड में मल्लिकार्जुन (35), उनकी पत्नी नागवेणी (28) और उनके 3 साल के बेटे संतोष की मौत हो गई। हादसे के समय तीनों पहाड़ी के पास बने अपने घर में सो रहे थे। लैंडस्लाइड की चपेट में आने से परिवार के तीनों सदस्यों की जान चली गई।

जम्मू-कश्मीर में बादल फटने से मकानों और दुकानों को नुकसान

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के छतरू इलाके में शनिवार को बादल फटने के बाद बाढ़ आ गई। बाढ़ से कई मकानों और दुकानों को नुकसान पहुंचा। दो कारें बह गईं और सड़कों पर मलबा जमा हो गया। एहतियात के तौर पर किश्तवाड़, डोडा और रामबन के सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं। वहीं, बांदीपोरा में रविवार सुबह से लगातार बारिश होने के कारण नदियों और नालों का जलस्तर बढ़ गया है। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में और बारिश की संभावना जताई है। इसके मद्देनजर लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है।

Read more: मसूरी-देहरादून मार्ग पर सड़क में बड़ी दरारें, भारी बारिश से यातायात प्रभावित

उत्तराखंड में यमुनोत्री हाईवे पर लैंडस्लाइड

उत्तरकाशी में यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर लैंडस्लाइड हुआ है। वहीं, चमोली के गौचर के पास कमेड़ा में बद्रीनाथ हाईवे का करीब 20 मीटर हिस्सा धंस गया। हाईवे का हिस्सा धंसने के बाद यातायात को वन-वे कर दिया गया है। मौसम विभाग ने 7 अगस्त तक मौसम खराब रहने का अनुमान जताया है।

तमिलनाडु में बारिश के लिए विशेष दुआ

रिपोर्ट के मुताबिक, तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में लंबे समय से सूखे जैसे मौसम के कारण थेन्नूर इलाके में मुस्लिम समाज के हजारों लोगों ने बारिश के लिए विशेष दुआएं कीं। राज्य के कई जिलों में तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है। तमिलनाडु भीषण जल संकट का सामना कर रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *