झारखंड में 31 जुलाई तक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, तेज हवाओं को लेकर मौसम विभाग ने किया सतर्क

बंगाल की खाड़ी में बने गहरे दबाव का असर अब झारखंड में साफ दिखाई देने लगा है। मौसम विभाग ने 31 जुलाई तक राज्य के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश, वज्रपात और तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया है। 28 जुलाई

बंगाल की खाड़ी में बने गहरे दबाव का असर अब झारखंड में साफ दिखाई देने लगा है। मौसम विभाग ने 31 जुलाई तक राज्य के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश, वज्रपात और तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया है। 28 जुलाई को भी मौसम का असर जारी रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, हजारीबाग, रामगढ़, गुमला, खूॅंटी, राॅंची और लोहरदगा में भारी बारिश हो सकती है।

28 से 31 जुलाई तक पूरे राज्य में मेघगर्जन और वज्रपात के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने खराब मौसम के दौरान लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। लोगों को खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिनों में राज्य के अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है। वहीं, 27 जुलाई से 2 अगस्त तक झारखंड के अधिकांश हिस्सों में आसमान में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बारिश के साथ कई स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.