मसूरी-देहरादून मार्ग पर सड़क में बड़ी दरारें, भारी बारिश से यातायात प्रभावित

लगातार हो रही मूसलधार बारिश ने सोमवार को मसूरी-देहरादून मार्ग पर यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को गंभीर रूप से प्रभावित कर दिया।
भारी बारिश

मसूरी : लगातार हो रही मूसलधार बारिश ने सोमवार को मसूरी-देहरादून मार्ग पर यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को गंभीर रूप से प्रभावित कर दिया। कोल्हुखेत से करीब तीन किलोमीटर नीचे स्थित ‘पानी वाले बैंड’ के पास मुख्य सड़क पर बड़ी-बड़ी दरारें पड़ गई हैं, जिससे सड़क धंसने की आशंका बढ़ गई है।

Read More : खरगे का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों के प्रति असंवेदनशील है सरकार

बारिश के कारण मार्ग के कई हिस्सों में पहाड़ियों से मलबा और पत्थर गिर रहे हैं। इससे इस रास्ते पर सफर करना जोखिम भरा हो गया है। सड़क पर आई दरारों और भूस्खलन के चलते देहरादून-मसूरी मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे यात्रियों को काफी देर तक जाम में फंसे रहना पड़ा।

भूस्खलन और मलबा बना परेशानी की वजह

लगातार हो रही बारिश से कई स्थानों पर भूस्खलन की घटनाएं सामने आई हैं। सड़क पर मलबा और पत्थर गिरने से यातायात प्रभावित हुआ है और प्रशासन की चिंता भी बढ़ गई है। सड़क की स्थिति को देखते हुए संबंधित विभाग हालात पर नजर बनाए हुए हैं।

जनजीवन प्रभावित, यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह

भारी बारिश का असर केवल मसूरी-देहरादून मार्ग तक सीमित नहीं रहा। मसूरी शहर के भीतर भी सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है। प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यदि यात्रा बहुत जरूरी न हो, तो मौजूदा मौसम की स्थिति को देखते हुए इस मार्ग पर जाने से बचें और प्रशासन की ओर से जारी अपडेट्स पर नजर रखें।

मौसम विभाग का रेड अलर्ट

मौसम विज्ञान विभाग ने सोमवार के लिए देहरादून, हरिद्वार और टिहरी जिलों में अत्यंत भारी वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग ने इन जिलों के कुछ इलाकों में रिकॉर्ड-तोड़ भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है। साथ ही स्थानीय निवासियों और यात्रियों को हर समय सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.