पंजाब के सीएम भगवंत मान को पेरिस से लौटने पर दिल्ली एयरपोर्ट पर जान-बूझकर तीन घंटे डिटैन किया गया। इतना ही नहीं, 50,000 रुपये का चालान भी काटा गया। यह आरोप आम आदमी पार्टी पंजाब के मीडिया प्रभारी बलतेज पन्नू ने लगाया है। पन्नू ने कहा, यह पूछे जाने पर कि चालान क्यों काटा गया? एयरपोर्ट के अधिकारियों ने ऊपर से भारी दबाव होने का हवाला दिया।
also read : पलामू में पुलिस संस्मरण दिवस पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि, परिजन सम्मानित
पंजाब के मीडिया प्रभारी ने कहा, सीएम भगवंत मान ने पंजाब-हरियाणा उच्च न्यायालय के आदेश पर पेरिस (फ्रांस) की यात्रा की, भगवंत मान विश्व के दूसरे सबसे बड़े फूड फेस्टिवल में पंजाब के मशहूर राजमा और सफेद चने आदि उत्पाद लॉन्च करने पेरिस गये थे। उन्होंने आरोप लगाया। सीएम की यात्रा को केंद्र ने पहले मंजूरी नहीं दी थी।
पन्नू ने यह आरोप भी लगाया कि केंद्र सरकार की उदासीनता का यह हाल रहा कि महावाणिज्य दूत तक सीएम से मिलने नहीं आये। सरकार ने सीएम मान को विदेश यात्रा की इजाजत इसलिए नहीं दी थी, क्योंकि भाजपा सरकार डरती है कि अगर सीएम विदेश यात्रा पर गये तो वहां से निवेश लाकर पंजाब को तरक्की की दिशा की ओर ले जायेंगे।
also read : ठाकुरगांव में दर्दनाक सड़क हादसा, 14 वर्षीय छात्रा का पैर कटा




