पलामू में अंधविश्वास के शक में बुजुर्ग की हत्या, युवक की मौत के बाद बवाल

पलामू : झारखंड के पलामू में अंधविश्वास के शक में एक बुजुर्ग की हत्या कर दी गई। मामला नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के मंगराडीह गांव का है। यहां 62 साल के सीताराम मोची पर टांगी से हमला कर दिया गया, जिससे मौके पर ही उनकी

खूंटी
सांकेतिक फोटो

अपनी भाषा में पढ़ें

पलामू : झारखंड के पलामू में अंधविश्वास के शक में एक बुजुर्ग की हत्या कर दी गई। मामला नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के मंगराडीह गांव का है। यहां 62 साल के सीताराम मोची पर टांगी से हमला कर दिया गया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। आरोप है कि गांव के 25 साल के विवेक कुमार की मौत के बाद उसके घरवालों को शक था कि पड़ोसी सीताराम ओझा-गुणी करते हैं। इसी बात को लेकर विवाद हुआ और बुधवार को बुजुर्ग पर टांगी से हमला कर दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार विवेक कुमार गांव के महंग राम के बेटे थे और सरिया सेटिंग का काम करते थे। पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब चल रही थी। हालत ज्यादा बिगड़ने पर करीब 10 दिन पहले उन्हें इलाज के लिए रांची के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार की रात इलाज के दौरान विवेक की मौत हो गई। इसके बाद ही यह पूरा विवाद शुरू हुआ।

Read More : ठाकुरगांव में दर्दनाक सड़क हादसा, 14 वर्षीय छात्रा का पैर कटा 

युवक की मौत के बाद पड़ोसी पर लगाया आरोप

विवेक की मौत की खबर घर पहुंचने के बाद उनके परिजनों ने पड़ोसी सीताराम मोची पर शक जताया। आरोप है कि परिवार के महिला और पुरुष सदस्य टांगी लेकर सीताराम के घर पहुंचे और उन पर ओझा-गुणी करने का आरोप लगाते हुए मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान विवेक की बहन ने कथित तौर पर टांगी से सीताराम पर हमला कर दिया। हमले में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि, सीताराम पर लगाए गए ओझा-गुणी के आरोपों की कोई पुष्टि नहीं हुई है।

बहू और बेटी ने बच्चों के साथ भागकर बचाई जान

घटना के समय सीताराम मोची की बहू रंभा देवी और बेटी घर में मौजूद थीं। हालात बिगड़ते देख दोनों छोटे बच्चों को लेकर घर से निकल गईं और गांव में ही दूसरे व्यक्ति के घर जाकर शरण ली। घटना के बाद गांव में भय और तनाव का माहौल बन गया। युवक की बीमारी और मौत के बाद पड़ोसी पर लगाए गए आरोपों ने विवाद को हिंसक रूप दे दिया।

सूचना मिलते ही गांव पहुंची पुलिस

बुजुर्ग की हत्या की सूचना मिलने के बाद नौडीहा बाजार थाना प्रभारी पुलिस जवानों के साथ मंगराडीह गांव पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और मृतक के परिजनों के साथ स्थानीय लोगों से पूछताछ शुरू की। पुलिस घटना के पूरे घटनाक्रम, विवाद की वजह और हत्या में शामिल लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। फिलहाल, अंधविश्वास के शक को घटना की संभावित वजह बताया जा रहा है। जांच के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *