वैश्य मोर्चा के महाधिवेशन की तैयारी तेज, समाज के मुद्दों पर तय होगी रणनीति

रांची : झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा की केंद्रीय समिति की बैठक सोमवार को रांची के रेडियम रोड स्थित आलोका सभागार में आयोजित हुई। केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहु की अध्यक्षता और प्रधान महासचिव बीरेन्द्र कुमार के संचालन में हुई इस बैठक में 30 और 31 अक्टूबर

वैश्य मोर्चा
वैश्य मोर्चा के महाधिवेशन की तैयारी तेज

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा की केंद्रीय समिति की बैठक सोमवार को रांची के रेडियम रोड स्थित आलोका सभागार में आयोजित हुई। केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहु की अध्यक्षता और प्रधान महासचिव बीरेन्द्र कुमार के संचालन में हुई इस बैठक में 30 और 31 अक्टूबर को कांके में होने वाले मोर्चा के तृतीय महाधिवेशन की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की शुरुआत ओबीसी के प्रणेता डॉ. राममनोहर लोहिया की 59वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई। इसके बाद महाधिवेशन की तैयारियों और कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

Read More : झारखंड आंदोलनकारी 15 नवंबर को करेंगे आमरण अनशन, रांची में ऐलान

महाधिवेशन की सफलता के लिए लिया संकल्प

बैठक में केंद्रीय समिति के सदस्यों ने हाथ उठाकर संकल्प लिया कि महाधिवेशन की सफलता तक वे चैन से नहीं बैठेंगे। सभी ने 30 अक्टूबर को आयोजित होने वाले खुले सत्र में सैकड़ों प्रतिनिधियों के साथ शामिल होने की बात कही। केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहु ने कहा कि महाधिवेशन से वैश्य समाज के आंदोलन और अभियान को बल मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह सामाजिक कार्यक्रम है। इसमें वैश्य समाज के मुद्दों पर विचार-विमर्श कर आगे की रणनीति तय की जाएगी।

22 अक्टूबर को फिर होगी केंद्रीय समिति की बैठक

बैठक में केंद्रीय समिति की अगली बैठक 22 अक्टूबर को रांची में आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इसमें संगठन से जुड़े विषयों पर आगे की चर्चा की जाएगी।

चार नए सदस्य वैश्य मोर्चा में शामिल

बैठक के दौरान रांची के अवध बिहारी प्रसाद, राजीव राज और श्रीमती गीता देवी के साथ रामगढ़ की उर्मिला देवी ने झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने समाज सेवा के लिए काम करने का संकल्प लिया। केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहु और कार्यकारी अध्यक्ष हीरानाथ साहु ने माला पहनाकर नए सदस्यों का स्वागत किया।

ये पदाधिकारी और सदस्य रहे मौजूद

बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती रेखा मंडल, हीरानाथ साहु, वरीय उपाध्यक्ष रामसेवक प्रसाद, संजीव चौधरी, केंद्रीय उपाध्यक्ष लक्ष्मण साहु, परशुराम प्रसाद, दिनेश्वर साहु, उप प्रधान महासचिव अशोक कुमार गुप्ता, केंद्रीय महासचिव दिलीप प्रसाद और रामाशंकर राजन उपस्थित रहे। इसके अलावा केंद्रीय सचिव राजेंद्र साहु, संगठन महासचिव अनिल वैश्य, कृष्णा साहु, जगदीश साहु, केंद्रीय सदस्य विश्वामित्र गुप्ता बाचल, जिलाध्यक्ष कृष्णदेव साहु, कार्यकारी अध्यक्ष राजेश प्रसाद साहु (रांची), युवा मोर्चा अध्यक्ष हलधर साहु, जिला उपाध्यक्ष कुशेशवर चौधरी और खेदन महतो समेत अन्य सदस्य भी बैठक में शामिल हुए।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.