दुर्गा पूजा तैयारियों को लेकर डीसी मंजूनाथ भजन्त्री से मिली पूजा समिति

रांची : आगामी दुर्गा पूजा 2026 को सुचारु और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर रांची जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। बुधवार को समाहरणालय ब्लॉक-ए स्थित कार्यालय कक्ष में डीसी मंजूनाथ भजन्त्री से रांची महानगर दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों ने

दुर्गा पूजा
डीसी और महानगर समिति की अहम बैठक।

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : आगामी दुर्गा पूजा 2026 को सुचारु और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर रांची जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। बुधवार को समाहरणालय ब्लॉक-ए स्थित कार्यालय कक्ष में डीसी मंजूनाथ भजन्त्री से रांची महानगर दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस बैठक के दौरान आगामी पूजा महोत्सव की तैयारियों और शहर की बुनियादी व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। डीसी ने समिति के सदस्यों द्वारा उठाई गई सभी मांगों को बेहद गंभीरता से सुना और आश्वस्त किया कि संबंधित विभागों को शीघ्र ही आवश्यक निर्देश जारी किए जाएंगे।

Read More : रांची में OBC समाज का लोकभवन मार्च, कांग्रेस ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

साफ-सफाई, पेयजल और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था पर जोर

मुलाकात के दौरान पूजा समिति के प्रतिनिधियों ने त्योहार के दौरान शहर की स्वच्छता, सड़कों की मरम्मत, स्ट्रीट लाइटों की सुचारु व्यवस्था और पेयजल की निर्बाध आपूर्ति कराने की मांग रखी। समिति का कहना था कि इन मूलभूत सुविधाओं के दुरुस्त होने से श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना के दौरान किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। बैठक में अपर जिला दंडाधिकारी (विधि व्यवस्था) धनंजय, महानगर दुर्गा पूजा समिति के आजीवन सदस्य डॉ. अजीत सहाय, कार्यकारी अध्यक्ष रविंद्र वर्मा, संजय मिनोचा, जय सिंह यादव, सागर कुमार, मो. इस्लाम, राजन वर्मा, संजय सिन्हा, उज्जवल दुबे, अमरनाथ साहू, राजू और मयंक गिरी सहित कई सदस्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *