माओवादी राजू भुइयां के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार, 10 नवंबर तक सरेंडर का निर्देश

लातेहार: लातेहार पुलिस ने फरार चल रहे कथित हार्डकोर भाकपा माओवादी राजू भुइयां के घर पर न्यायालय से जारी इश्तेहार चिपकाया है। पुलिस ने ढोल बजाकर उसके घर पर इश्तेहार की कार्रवाई पूरी की। यह कार्रवाई लातेहार एसपी कुमार गौरव के निर्देश पर की गई।

पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

अपनी भाषा में पढ़ें

लातेहार:  लातेहार पुलिस ने फरार चल रहे कथित हार्डकोर भाकपा माओवादी राजू भुइयां के घर पर न्यायालय से जारी इश्तेहार चिपकाया है। पुलिस ने ढोल बजाकर उसके घर पर इश्तेहार की कार्रवाई पूरी की। यह कार्रवाई लातेहार एसपी कुमार गौरव के निर्देश पर की गई।
ढोल बजाकर घर पर चिपकाया गया इश्तेहार
पुलिस के अनुसार, लातेहार थाना के एसआई राजा दिलावर के नेतृत्व में पुलिस टीम राजू भुइयां के घर पहुंची। पुलिस जवानों ने ढोल बजाकर न्यायालय से जारी इश्तेहार को उसके घर पर चिपकाया।  बताया गया कि राजू भुइयां मूल रूप से गढ़वा जिले के डंडई थाना क्षेत्र के लावाही कला गांव का रहने वाला है और पिछले कई वर्षों से फरार है।
पुलिस के मुताबिक, राजू भुइयां के खिलाफ लातेहार थाना में वर्ष 2022 में मामला दर्ज किया गया था। उसके खिलाफ हत्या के प्रयास, पुलिस के काम में बाधा डालने, आपराधिक साजिश, हथियार रखने और यूएपीए समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज होने की बात पुलिस ने कही है।
10 नवंबर तक आत्मसमर्पण का निर्देश
पुलिस ने राजू भुइयां की मां ललिता कुंवर और पत्नी अनिता देवी को निर्देश दिया है कि वे उसे 10 नवंबर तक न्यायालय या पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कराएं। पुलिस ने इश्तेहार के माध्यम से चेतावनी दी है कि निर्धारित अवधि के भीतर राजू भुइयां के आत्मसमर्पण नहीं करने की स्थिति में न्यायालय के आदेश के अनुसार उसकी संपत्ति की कुर्की-जब्ती समेत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।
इश्तेहार चिपकाने की कार्रवाई को फरार आरोपी के खिलाफ पुलिस और न्यायालय की प्रक्रिया के तहत उठाया गया कदम बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर आत्मसमर्पण नहीं होने पर आगे की कानूनी प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *