रांची में डिबडीह ओवरब्रिज पर कार पलटी, दो युवक घायल

रांची : डोरंडा थाना क्षेत्र स्थित डिबडीह ओवरब्रिज पर शुक्रवार दोपहर कार हादसे में दो युवक घायल हो गए। तेज रफ्तार में जा रही कार अचानक अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से टकराई और इसके बाद स्ट्रीट लाइट के खंभे से जा भिड़ी। टक्कर के बाद

डिबडीह ओवरब्रिज
सांकेतिक फोटो

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : डोरंडा थाना क्षेत्र स्थित डिबडीह ओवरब्रिज पर शुक्रवार दोपहर कार हादसे में दो युवक घायल हो गए। तेज रफ्तार में जा रही कार अचानक अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से टकराई और इसके बाद स्ट्रीट लाइट के खंभे से जा भिड़ी। टक्कर के बाद कार पुल के बीचों-बीच पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ।

Read More : रांची महानगर दुर्गा पूजा समिति का विस्तार, नए पदाधिकारी मनोनीत

टक्कर से कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पुल पर अचानक चालक का कार से नियंत्रण हट गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्ट्रीट लाइट का पोल क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, कार पलटने के बावजूद दोनों युवकों को गंभीर चोट नहीं आई। दोनों को मामूली खरोंचें लगीं और उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

राहगीरों ने पलटी कार को किया सीधा

हादसे के तुरंत बाद वहां से गुजर रहे राहगीरों ने तत्परता दिखाई। लोगों ने मिलकर मशक्कत के बाद पलटी हुई कार को सीधा किया और दोनों युवकों को बाहर निकालने में मदद की। इसके बाद स्थानीय पुलिस को घटना की सूचना दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे की जांच शुरू की। पुलिस ने यातायात को भी सामान्य कराया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *