धनबाद में प्रिंस खान के भाई बंटी खान की पुलिस परेड, वासेपुर में लोगों ने की मारपीट

धनबाद : धनबाद के कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के भाई बंटी खान को लेकर सोमवार को पुलिस जांच-पड़ताल के लिए वासेपुर के कमर मकदुम्मी स्थित उसके आवास पहुंची। पुलिस टीम के पहुंचते ही वहां अचानक स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और कुछ लोगों ने

बंटी खान
वासेपुर में लोगों ने बंटी खान को पीटा

अपनी भाषा में पढ़ें

धनबाद : धनबाद के कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के भाई बंटी खान को लेकर सोमवार को पुलिस जांच-पड़ताल के लिए वासेपुर के कमर मकदुम्मी स्थित उसके आवास पहुंची। पुलिस टीम के पहुंचते ही वहां अचानक स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और कुछ लोगों ने पुलिस की मौजूदगी में ही बंटी खान के साथ मारपीट शुरू कर दी। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने तुरंत बीच-बचाव किया और बंटी खान को सुरक्षित निकालकर बैंक मोड़ थाने ले आई। उल्लेखनीय है कि बंटी खान को धनबाद पुलिस की स्पेशल टीम ने पश्चिम बंगाल पुलिस की मदद से कोलकाता से गिरफ्तार किया था। पुलिस के अनुसार, वह फर्जी पासपोर्ट बनवाकर विदेश भागने की फिराक में था, लेकिन उड़ान भरने से ठीक पहले पुलिस ने उसे धर दबोचा।

Read More : गणेश चतुर्थी पर सीएम हेमंत सोरेन ने दी शुभकामनाएं, राज्य में सुख-शांति की कामना

बैंक मोड़ से वासेपुर तक कराई गई पुलिस परेड

बंटी खान को जेल भेजने से पूर्व धनबाद पुलिस ने सोमवार को शहर में उसकी परेड कराई। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उसे बैंक मोड़ से लेकर वासेपुर तक ले जाया गया। इसके बाद जब पुलिस उसे लेकर कमर मकदुम्मी स्थित उसके घर पहुंची, तो वहां जांच के दौरान आक्रोशित लोगों ने उस पर हमला कर दिया। पुलिस अब बंटी खान के साथ मारपीट करने वाले असमाजिक तत्वों की पहचान में जुट गई है।

अपराधियों में खौफ पैदा करने के लिए परेड

प्रिंस खान गिरोह के गुर्गों और आरोपियों को जेल भेजने से पहले शहर में परेड कराने का यह कोई पहला मामला नहीं है। धनबाद पुलिस इससे पूर्व भी रंगदारी और आपराधिक वारदातों में शामिल इस गिरोह के कई आरोपियों की शहर में परेड करा चुकी है, ताकि अपराधियों के बीच खौफ और आम जनता में सुरक्षा का संदेश दिया जा सके।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *