JPSC आंदोलन : विस मार्च के दौरान AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने की कोशिश, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

रांची : 14वीं JPSC पीटी परीक्षा में कथित अनियमितताओं के विरोध में जारी छात्र आंदोलन के समर्थन में शुक्रवार को वामदलों और जनवादी संगठनों ने झारखंड विधानसभा घेराव का आह्वान किया। ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा के नेतृत्व में जब

नेहा बोरा

रांची : 14वीं JPSC पीटी परीक्षा में कथित अनियमितताओं के विरोध में जारी छात्र आंदोलन के समर्थन में शुक्रवार को वामदलों और जनवादी संगठनों ने झारखंड विधानसभा घेराव का आह्वान किया। ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा के नेतृत्व में जब प्रदर्शनकारी विधानसभा की ओर बढ़ रहे थे, तभी एक अज्ञात युवक ने उन पर स्याही फेंकने की कोशिश की। इस घटना के तुरंत बाद आइसा के कार्यकर्ताओं ने युवक की पिटाई कर दी। मौके पर तैनात पुलिस बल ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक को भीड़ से बाहर निकालकर हिरासत में लिया।

Read More : JPSC-JSSC आंदोलन स्थल पहुंचे SDM और ADM, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

धुर्वा सेक्टर 2 गोलचक्कर पर रोका गया मार्च

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आगे बढ़ रहे वामपंथी छात्र संगठनों के मार्च को पुलिस ने धुर्वा सेक्टर 2 स्थित गोलचक्कर के पास बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया। विधानसभा तक जाने की अनुमति न मिलने पर प्रदर्शनकारियों ने वहीं सड़क पर बैठकर धरना देना शुरू कर दिया और यह घेराव एक विरोध सभा में तब्दील हो गया।

जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षा रद्द करने की मांग

प्रदर्शनकारी छात्र 14वीं JPSC सिविल सेवा परीक्षा को रद्द करने और भर्ती प्रक्रियाओं में सुधार की मांग कर रहे हैं। छात्र नेताओं ने चेतावनी दी है कि जब तक सरकार परीक्षा धांधली की निष्पक्ष जांच और पारदर्शी प्रणाली लागू नहीं करती, तब तक उनका आंदोलन सड़क से लेकर सदन के बाहर तक जारी रहेगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.