पीएम मोदी ‘मन की बात’ के 135वें एपिसोड में विमानन क्षेत्र की कामयाबी की तारीफ

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने चर्चित रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 135वें एपिसोड में मन की बात कर रहे हैं. इस कार्यक्रम में वह युवाओं को लेकर प्रेरणादायक बातें करते हैं. देश-दुनियां की उन घटनाओं का जिक्र करते हैं जिसका

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने चर्चित रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 135वें एपिसोड में मन की बात कर रहे हैं. इस कार्यक्रम में वह युवाओं को लेकर प्रेरणादायक बातें करते हैं. देश-दुनियां की उन घटनाओं का जिक्र करते हैं जिसका समाज के विकास में सरोकार रहा है।

मन की बात के 135वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘साल 2026 का आधा हिस्सा खत्म होने वाला है. इन 6 महीनों में हमने मन की बात में अपने देशवासियों की कई कामयाबियों पर बात की है. जून में भी देश ने कुछ ऐसी कामयाबियां हासिल की हैं जिनसे हर नागरिक को गर्व है।
ये कामयाबियां देश की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता से जुड़ी हैं. हाल ही में मुझे कोलकाता में नेवी से जुड़े एक इवेंट में शामिल होने का मौका मिला. वहां आईएनएस (INS) दुनागिरी, आईएनएस (INS) संशोधक, और आईएनएस अग्रे को इंडियन नेवी के बेड़े में शामिल किया गया. इन जहाजों के डिजाइन से लेकर बनाने तक, सब कुछ देसी है.’

पीएम मोदी ने कहा, ‘देश ने जून महीने में ही एविएशन सेक्टर में भी एक बड़ी कामयाबी हासिल की. ​​सी-295 एयरक्राफ्ट ‘मेड इन इंडिया’ है, सी-295 एयरक्राफ्ट ने अपनी पहली उड़ान पूरी कर ली है और ऐसे 40 एयरक्राफ्ट यहीं भारत में बनाए जा रहे हैं. इससे एमएसएमई और एयरोस्पेस सेक्टर को नई रफ़्तार मिल रही है, रोजगार के मौके बढ़ रहे हैं और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प मज़बूत हो रहा है।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.