अल्बर्ट एक्का चौक पर फुटपाथ दुकानदारों का हंगामा

रांची: राजधानी रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर फुटपाथ दुकानदारों ने ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई के विरोध में सड़क जाम किया। इस दौरान दुकानदारों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और यातायात व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि अल्बर्ट एक्का

अल्बर्ट एक्का चौक
सांकेतिक फोटो अल्बर्ट एक्का चौक

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची:  राजधानी रांची  के अल्बर्ट एक्का चौक पर फुटपाथ दुकानदारों ने ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई के विरोध में सड़क जाम किया। इस दौरान दुकानदारों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और यातायात व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि अल्बर्ट एक्का चौक के पास सड़क किनारे लगने वाली दुकानों पर खरीदारी करने आने वाले ग्राहकों का बिना जानकारी दिए चालान काटा जा रहा है।  इससे दुकानदारों का कारोबार प्रभावित हो रहा है और उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।

दुकानदारों का कहना है कि ट्रैफिक पुलिस की इस कार्रवाई से ग्राहक उनकी दुकानों पर आने से कतरा रहे हैं। लोगों को डर है कि सड़क किनारे खरीदारी करने पर उनका चालान कट सकता है। इससे फुटपाथ दुकानदारों की आमदनी पर असर पड़ रहा है।  उनका कहना है कि वे इसी कारोबार से अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं।  दुकानदारों ने यह भी आरोप लगाया कि शहर के दूसरे चौक-चौराहों पर भी फुटपाथ दुकानें लगी रहती हैं।  लेकिन वहां इस तरह की कार्रवाई नहीं होती। अपर बजार की सड़काें पर खुलेआम ऊंची पहुंच वाले दुकानदार सड़कों पर अपनी दुकानों का सामान निकालकर अपना कारोबार कर रहे हैं। इस पर प्रशासन की नजर नहीं पड़ती है।

यातायात थाना प्रभारी ने आरोपों को बताया बेबुनियाद

मौके पर यातायात थाना प्रभारी के पहुंचने पर दुकानदारों ने उनके सामने अपनी नाराजगी जाहिर की।  इस दौरान कुछ दुकानदारों ने उन पर पैसे लेकर दुकान लगाने देने और पैसे नहीं देने वालों की दुकान हटवाने जैसे गंभीर आरोप लगाए। हालांकि यातायात थाना प्रभारी ने सभी आरोपों को बेबुनियाद और झूठा बताया है। उन्होंने कहा कि दिवाली और धनतेरस को देखते हुए रांची पुलिस ने शहर के लिए विशेष ट्रैफिक रूट तैयार किया है।  इसी व्यवस्था को सुचारू रूप से लागू कराने के लिए कार्रवाई की जा रही है।

 

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *