मानसून सत्र के दूसरे दिन भी नहीं चली संसद, विपक्ष के हंगामे से लोकसभा-राज्यसभा स्थगित

संसद के मानसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को भी सरकार और विपक्ष के बीच टकराव जारी रहा।
संसद

नई दिल्ली : संसद के मानसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को भी सरकार और विपक्ष के बीच टकराव जारी रहा। लोकसभा और राज्यसभा में विपक्षी सांसदों के हंगामे के कारण दोनों सदनों की कार्यवाही बार-बार स्थगित करनी पड़ी। शून्यकाल और प्रश्नकाल भी व्यवधान की भेंट चढ़ गए। विपक्षी सांसदों ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी, NEET पेपर लीक और अन्य मुद्दों पर चर्चा की मांग करते हुए जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान लोकसभा अध्यक्ष ने सांसदों से सदन की गरिमा बनाए रखने और व्यवस्थित ढंग से कार्यवाही चलाने में सहयोग करने की अपील की। लगातार हंगामे के कारण लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही बुधवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

Read More : 5 राज्यों के शीर्ष पुलिस अधिकारी एक मंच पर, साइबर अपराध और नक्सलवाद पर मंथन जारी

राज्यसभा में छात्रों के प्रदर्शन का मुद्दा

राज्यसभा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने छात्रों के प्रदर्शन पर कथित लाठीचार्ज का मुद्दा उठाया। विपक्ष ने छात्रों से जुड़े मामलों पर सरकार से जवाब मांगा और सदन में इस पर चर्चा कराने की मांग की। हंगामे के चलते दोनों सदनों की कार्यवाही सुचारु रूप से नहीं चल सकी और निर्धारित कार्य प्रभावित हुआ।

ओवैसी ने सरकार पर साधा निशाना

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने छात्रों के प्रदर्शन को लेकर सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पहले छात्रों से बातचीत की जानी चाहिए थी और हाल की घटनाओं को उन्होंने “पूरी तरह अव्यवस्था” बताया। ओवैसी ने कहा कि इससे पहले वकीलों, किसानों और नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के विरोध प्रदर्शनों के दौरान भी इसी तरह की स्थिति देखने को मिली थी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.