चतरा-डोभी मार्ग पर युवक का शव बरामद, हत्या की आशंका में परिजनों का सड़क जाम

चतरा जिले के जोरी थाना क्षेत्र के घंघरी इलाके में मंगलवार को चतरा-डोभी मुख्य मार्ग के किनारे एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।
युवक का शव

चतरा : चतरा जिले के जोरी थाना क्षेत्र के घंघरी इलाके में मंगलवार को चतरा-डोभी मुख्य मार्ग के किनारे एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान घंघरी गांव निवासी मुकेश यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने घटनास्थल से युवक की बाइक भी बरामद कर जब्त कर ली है। शव मिलने की सूचना गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताते हुए घंघरी के पास NH-22 को जाम कर दिया। इससे चतरा से बिहार और अन्य मार्गों की ओर जाने वाले वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया।

Read More : पाकुड़ में स्थापित होगी दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रतिमा, अधिकारियों और JMM नेताओं ने किया स्थल निरीक्षण

हत्या की आशंका, कार्रवाई की मांग

प्रदर्शन कर रहे परिजनों और ग्रामीणों ने दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी, मामले की निष्पक्ष जांच और मृतक के आश्रितों को उचित मुआवजा देने की मांग की। सड़क जाम के कारण काफी देर तक यातायात बाधित रहा।

मौके पर पहुंची पुलिस, जांच जारी

घटना की सूचना मिलने पर वशिष्ठनगर जोरी थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने आक्रोशित लोगों को समझाकर जाम समाप्त कराने का प्रयास किया और भरोसा दिलाया कि मामले के हर पहलू की निष्पक्ष जांच की जाएगी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी के अनुसार, फिलहाल मौत के कारण स्पष्ट नहीं हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.