श्री श्याम मन्दिर में पापांकुश एकादशी उत्सव भक्तिभाव व श्रद्धा के साथ मनाया गया

रांची: राजधानी के अपर बाजार अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मन्दिर में गुरुवार को पापांकुश एकादशी उत्सव अत्यन्त भक्तिभाव व श्रद्धा के साथ मनाया गया । एकादशी का उल्लास लिए भक्तगण प्रातः काल से ही श्री श्याम प्रभु के दर्शन के लिए उमड़ पड़े ।

श्री श्याम मन्दिर

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: राजधानी के अपर बाजार  अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मन्दिर में गुरुवार को पापांकुश एकादशी उत्सव अत्यन्त भक्तिभाव व श्रद्धा के साथ मनाया गया । एकादशी का उल्लास लिए भक्तगण प्रातः काल से ही श्री श्याम प्रभु के दर्शन के लिए उमड़ पड़े । प्रातकाल में श्री श्याम प्रभु को नवीन वस्त्र ( बागा ) पहनाकर स्वर्ण आभूषणों से अलंकृत कर विभिन्न प्रकार के फूलों व तुलसी दल से मनभावन श्रृंगार किया गया साथ ही मन्दिर में विराजमान शिव परिवार एवम बजरंगबली का भी इस अवसर पर विषश श्रृंगार किया गया ।
रात्रि 9 बजे श्री श्याम देव के जयकारों के बीच ज्योत प्रज्वलित कर भक्तगण कतारबध होकर ज्योत में आहुति प्रदान कर मंगलमय जीवन की कामना कर रहे थे । श्री श्याम मंडल के सदस्यों द्वारा संगीतमय संकीर्तन भजन श्याम नाम मुख से बोल भाई काम आवेगो ……….अलबेली इनकी सरकार रटेजा श्याम प्यारे जैसे कई भजनों की प्रस्तुति पर भक्त नृत्य कर हारे के सहारे  बाबा श्री श्याम प्रभु के दरबार में अर्जी लगाकर अपने और अपने परिवार की खुशहाली, समृद्वि की कामना की
श्री श्याम प्रभु को विभिन्न प्रकार के मिष्ठान – फल – मेवा का भोग अर्पित किया गया ।
रात्रि 12 बजे महाआरती व प्रशाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया ।

कार्यक्रम को सफल बनाने में ये रहे शामिल

रमेश सारस्वत , ओम जोशी , चन्द्र प्रकाश बागला , धीरज बंका , विवेक ढांढनीयां , विकाश पाडिया , ज्ञानप्रकाश बगला , प्रियांश पोद्दार, अजय साबू , नितेश केजरीवाल, जीतेश अग्रवाल एवम मनोज ढांढनीयां, सुमित पोद्दार का विशेष सहयोग रहा । 

also read : नेतन्याहू ने पीएम मोदी को किया फोन, इजराइल के स्वतंत्रता दिवस पर न्योता

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *