रांची SSP राकेश रंजन के निर्देश पर जिले भर में नशे के खिलाफ अभियान चलाया गया

रांची। रांची SSP राकेश रंजन के निर्देश पर जिले भर में नशे के खिलाफ अभियान चलाया गया। रांची SSP ने अवैध नशीले पदार्थों के कारोबार में संलिप्त कारोबारियों पर नकेल कसने के लिए सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया है। नशे पदार्थों के खिलाफ चलाए

रांची। रांची SSP राकेश रंजन के निर्देश पर जिले भर में नशे के खिलाफ अभियान चलाया गया। रांची SSP ने अवैध नशीले पदार्थों के कारोबार में संलिप्त कारोबारियों पर नकेल कसने के लिए सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया है। नशे पदार्थों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत पुलिस ने अलग-अलग इलाकों से कुल 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में मादक पदार्थ और अन्य सामग्रियां जब्त

गिरफ्तार आरोपियों का नाम रंजन कुमार, सीताराम ठाकुर, फिरोज अंसारी, इबरार अंसारी, लक्की कुमार महतो, मो. अख्तर, मो. जीमल अंसारी, रवि कुमार, राहुल सिंह, वारिस उर्फ अताया, मोबारक, इमरोज, अजय राम और परवेज आलम है. छापेमारी के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में मादक पदार्थ और अन्य सामग्रियां जब्त की हैं। ब्राउन शुगर 8.80 ग्राम, गांजा 1.874 किलोग्राम समेत अन्य कई सामान बरामद किया है।


पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि नशे के कारोबार में शामिल किसी भी छोटे या बड़े अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा. नशे के अवैध नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए सिटी एसपी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। इस टीम में सहायक पुलिस अधीक्षक (कोतवाली) और पुलिस उपाधीक्षक (हटिया/सदर/नगर) समेत कई पुलिस पदाधिकारी शामिल थे। टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर पिछले दो दिनों में विभिन्न संदिग्ध ठिकानों पर सघन छापेमारी की।

रांची पुलिस की अपील
रांची पुलिस ने आम नागरिकों और युवाओं से नशे के दुष्प्रभावों से दूर रहने और नशामुक्त जीवन अपनाने की अपील की है। इसके साथ ही पुलिस ने जिम्मेदार नागरिकों से आग्रह किया है, कि वे इस अभियान में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें और अवैध नशीले पदार्थों के निर्माण या बिक्री की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *