शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर मारवाड़ी युवा मंच का शिविर, 71 यूनिट रक्तदान

रांची : झारखंड राज्य के निर्माता और पद्म भूषण से सम्मानित स्व. बाबा दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर रांची में एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। मारवाड़ी युवा मंच रांची शाखा और नेपाल हाउस (सचिवालय) के संयुक्त तत्वावधान

रांची : झारखंड राज्य के निर्माता और पद्म भूषण से सम्मानित स्व. बाबा दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर रांची में एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। मारवाड़ी युवा मंच रांची शाखा और नेपाल हाउस (सचिवालय) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस शिविर में कुल 71 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया, जिसे जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए समर्पित किया जाएगा। इस दौरान युवाओं, समाजसेवियों और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया।

Read More : मानसून सत्र छोटा रखने पर भड़की BJP, कहा- जनहित के मुद्दों से भाग रही सरकार

सामाजिक सेवा के जरिए श्रद्धांजलि

आयोजन के दौरान मारवाड़ी युवा मंच रांची शाखा के अध्यक्ष विकास अग्रवाल ने कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। उन्होंने कहा कि बाबा दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने सदैव समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान और सेवा का संदेश दिया है, और उनकी प्रथम पुण्यतिथि पर यह शिविर आयोजित करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। वहीं, शाखा सचिव मुकेश शर्मा ने कहा कि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद को नया जीवन दे सकता है। मारवाड़ी युवा मंच हमेशा से सामाजिक सरोकारों और सेवा कार्यों में आगे रहा है और भविष्य में भी ऐसे अभियान जारी रखेगा।

सुमित और विष्णु अग्रवाल की देखरेख में हुआ सफल आयोजन

इस पूरे रक्तदान शिविर का सफल संचालन रक्तदान प्रभारी सुमित अग्रवाल और विष्णु अग्रवाल की देखरेख में हुआ। दोनों प्रभारियों ने शिविर की संपूर्ण रूपरेखा, समन्वय और व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाली, जिसके कारण यह सेवा अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हो सका। कार्यक्रम के अंत में मारवाड़ी युवा मंच रांची शाखा के प्रवक्ता अमित शर्मा ने इस पुनीत कार्य में सहयोग देने वाले सभी रक्तदाताओं, स्वयंसेवकों, नेपाल हाउस प्रशासन और सहयोगी संस्थाओं के प्रति आभार जताया। उपस्थित लोगों ने बाबा शिबू सोरेन के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर झारखंड राज्य के निर्माण में उनके योगदान को याद किया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.