वर्ल्ड मिक्स बॉक्सिंग में झारखंड के खिलाड़ियों का जलवा, जीते तीन गोल्ड मेडल

रांची : नेपाल के काठमांडू में आयोजित 3rd World Mix Boxing Championship 2026 में झारखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर वापस लौटे ‘झारखंड मिक्स बॉक्सिंग एसोसिएशन’ के खिलाड़ियों का रांची रेलवे स्टेशन पर

मिक्स बॉक्सिंग

रांची : नेपाल के काठमांडू में आयोजित 3rd World Mix Boxing Championship 2026 में झारखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर वापस लौटे ‘झारखंड मिक्स बॉक्सिंग एसोसिएशन’ के खिलाड़ियों का रांची रेलवे स्टेशन पर भव्य और जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान खेल प्रेमियों और परिजनों ने खिलाड़ियों को फूल-मालाएं पहनाईं और मिठाई खिलाकर उनकी इस बड़ी उपलब्धि का जश्न मनाया।

Read More : शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर मारवाड़ी युवा मंच का शिविर, 71 यूनिट रक्तदान

काठमांडू में चमके झारखंड के तीन खिलाड़ी

विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में अंश कुमार सिंह, तेजस्वी कुमार और रौनिका राशी शामिल हैं। इन तीनों खिलाड़ियों के साथ टीम की कोच अनीशा कुमारी भी मौजूद रहीं। अंतरराष्ट्रीय मंच पर शानदार प्रदर्शन करते हुए तीनों खिलाड़ियों ने भारत और झारखंड का नाम रोशन किया है।

मुख्य कोच मोहम्मद इबरार कुरैशी के मार्गदर्शन में मिली सफलता

खिलाड़ियों की इस ऐतिहासिक सफलता के पीछे उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और कुशल प्रशिक्षण का बड़ा योगदान रहा है। इन खिलाड़ियों ने पिछले कई वर्षों से ‘झारखंड मिक्स बॉक्सिंग एसोसिएशन’ के मुख्य प्रशिक्षक मोहम्मद इबरार कुरैशी के मार्गदर्शन में कड़ी ट्रेनिंग ली है। कोच के बेहतरीन मार्गदर्शन और खिलाड़ियों के समर्पण के कारण ही यह स्वर्णिम सफलता संभव हो सकी है।

रेलवे स्टेशन पर जुटी खेल प्रेमियों की भीड़

रांची रेलवे स्टेशन पर आयोजित स्वागत समारोह में खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। इस मौके पर मुख्य प्रशिक्षक मोहम्मद इबरार कुरैशी, शिवदत्त लोहरा, कंचन कुमारी सिंह और राहुल सिंह समेत कई गणमान्य लोग व खेल प्रेमी उपस्थित थे। सभी ने विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.