मानसून सत्र छोटा रखने पर भड़की BJP, कहा- जनहित के मुद्दों से भाग रही सरकार

रांची : भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश प्रवक्ता संदीप वर्मा ने झारखंड सरकार पर करारा हमला बोलते हुए कहा है कि विधानसभा का मानसून सत्र जनता के महत्वपूर्ण और ज्वलंत मुद्दों से बचने के लिए जानबूझकर छोटा रखा गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि

BJP

रांची : भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश प्रवक्ता संदीप वर्मा ने झारखंड सरकार पर करारा हमला बोलते हुए कहा है कि विधानसभा का मानसून सत्र जनता के महत्वपूर्ण और ज्वलंत मुद्दों से बचने के लिए जानबूझकर छोटा रखा गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार को सदन के भीतर राज्य के युवाओं के भविष्य, बिगड़ती कानून-व्यवस्था और विभिन्न घोटालों पर अपना जवाब देना चाहिए।

Read More : झारखंड मौसम अपडेट : 8 अगस्त को भारी बारिश की चेतावनी, जानें अपने शहर का हाल

संदीप वर्मा ने कहा कि पिछले 13 दिनों से राज्यभर के अभ्यर्थी और छात्र राजधानी रांची के जयपाल सिंह स्टेडियम में धरने पर डटे हुए हैं। बारिश और धूप की परवाह किए बिना छात्र न्याय की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी आवाज सुनने को तैयार नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि केंद्र में नीट (NEET) परीक्षा के मुद्दे पर राजनीति करने वाली कांग्रेस और राहुल गांधी झारखंड के छात्रों की समस्याओं पर पूरी तरह मौन साधे हुए हैं।

JPSC-JSSC परीक्षाओं की CBI जांच कराने की मांग

बीजेपी प्रवक्ता ने मांग की कि 14वीं JPSC PT परीक्षा को तत्काल प्रभाव से रद्द किया जाए। इसके अलावा, पिछले सात वर्षों में आयोजित की गई JPSC और JSSC की सभी परीक्षाओं की सीबीआई (CBI) से निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि 14वीं JPSC परीक्षा से जुड़े संदिग्ध आरोपियों के पास से पोस्ट-डेटेड चेक और जमीन के दस्तावेज मिलने जैसी बातें सामने आई हैं, जो बेहद गंभीर सवाल खड़े करती हैं।

घोटालों और कानून-व्यवस्था पर मांगा जवाब

संदीप वर्मा ने कहा कि इस विधानसभा सत्र में सरकार को राज्य की बिगड़ती कानून-व्यवस्था, JPSC-JSSC की अनियमितताओं, ट्रेजरी घोटाला और कौशल विकास योजना में हुई कथित गड़बड़ियों पर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। सरकार को सदन में यह भी बताना चाहिए कि इन मामलों में अब तक कितने आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई है और वर्तमान में जांच की क्या प्रगति है।

‘नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दें सीएम’

उन्होंने कहा कि जब राज्य की जांच एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर लगातार सवाल उठ रहे हैं और कार्रवाई को लेकर जनता में संदेह है, तब सरकार को नैतिक जिम्मेदारी स्वीकार करनी चाहिए। संदीप वर्मा ने मांग की कि सीएम सह शिक्षा मंत्री हेमंत सोरेन नैतिकता के आधार पर अपने पद से तत्काल इस्तीफा दें और सभी मामलों की निष्पक्ष सीबीआई जांच कराएं, ताकि युवाओं का भरोसा बहाल हो सके।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.