झारखंड मौसम अपडेट : 8 अगस्त को भारी बारिश की चेतावनी, जानें अपने शहर का हाल

रांची : झारखंड में मानसून की स्थिति को लेकर मौसम विभाग ने ताजा आंकड़े जारी किए हैं। 1 जून से 6 अगस्त तक के आंकड़ों के अनुसार राज्य में सबसे अधिक बारिश पश्चिमी सिंहभूम जिले में दर्ज की गई है, जो कि सामान्य से 13

बारिश

रांची : झारखंड में मानसून की स्थिति को लेकर मौसम विभाग ने ताजा आंकड़े जारी किए हैं। 1 जून से 6 अगस्त तक के आंकड़ों के अनुसार राज्य में सबसे अधिक बारिश पश्चिमी सिंहभूम जिले में दर्ज की गई है, जो कि सामान्य से 13 प्रतिशत अधिक है। इसके विपरीत, गढ़वा जिले में सबसे कम बारिश दर्ज की गई है, जहां सामान्य से 60 प्रतिशत कम बारिश रिकॉर्ड हुई है। हालांकि, अगस्त की शुरुआत से ही राज्यभर में अच्छी बारिश का दौर जारी है।

Read More : JPSC-JSSC परीक्षा विरोध: 7 अगस्त को विधानसभा घेराव, झारखंड पुलिस अलर्ट

8 अगस्त को भारी बारिश का येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने 8 अगस्त को राज्य के दक्षिणी हिस्सों और इससे सटे मध्यवर्ती जिलों, विशेषकर गुमला और खूंटी में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताई है। इसे देखते हुए विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है। दूसरी ओर, पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे अधिक 110 मिलीमीटर बारिश जामताड़ा जिले के फतेहपुर में रिकॉर्ड की गई है। इस अवधि में बहरागोड़ा में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस और लातेहार में सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

प्रमुख शहरों का तापमान और मौसम का हाल

गुरुवार को राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से ही बादल छाए रहे, जिससे दिनभर गर्मी और उमस का अहसास हुआ। मौसम केंद्र द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, रांची में अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

राज्य के अन्य प्रमुख शहरों के तापमान की बात करें तो :

  • जमशेदपुर  अधिकतम 33.0°C, न्यूनतम 24.2°C

  • डाल्टनगंज : अधिकतम 32.0°C, न्यूनतम 24.5°C

  • बोकारो : अधिकतम 31.5°C, न्यूनतम 24.6°C

  • चाईबासा : अधिकतम 33.8°C, न्यूनतम 24.2°C

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.