कोई पात्र नागरिक मतदाता सूची से न छूटे, 12 तक पूरा करें होम-टू-रोल वेरिफिकेशन: के. रवि कुमार

रामगढ़: झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने बुधवार को रामगढ़ जिले के आठ मतदान केंद्रों पर आयोजित बीएलओ एवं बीएलए-2 की पांचवीं बैठक और चुनाव पाठशाला कार्यक्रम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने होम-टू-रोल वेरिफिकेशन और फॉर्म-6 के डिजिटाइजेशन कार्य की समीक्षा

के. रवि कुमार

अपनी भाषा में पढ़ें

रामगढ़: झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने बुधवार को रामगढ़ जिले के आठ मतदान केंद्रों पर आयोजित बीएलओ एवं बीएलए-2 की पांचवीं बैठक और चुनाव पाठशाला कार्यक्रम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने होम-टू-रोल वेरिफिकेशन और फॉर्म-6 के डिजिटाइजेशन कार्य की समीक्षा करते हुए लंबित कार्यों को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया।

also read : रांची में रमा एकादशी पर तिरुपति बालाजी मंदिर में होंगे विशेष अनुष्ठान

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदान केंद्र संख्या 94, 95, 121, 122, 123, 125, 126 और 127 का निरीक्षण किया। उन्होंने बीएलओ को निर्देश दिया कि एसआईआर के तहत मतदाताओं को आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने में सहयोग करे। जाति प्रमाण पत्र और वंशावली प्राप्त करने के लिए सक्षम पदाधिकारियों से समन्वय स्थापित करें। दूसरे राज्यों के मतदाताओं की मैपिंग संबंधित राज्यों की पिछली एसआईआर की मतदाता सूची से कराने में भी आवश्यक सहायता दें।

उन्होंने कहा कि हाउस-टू-हाउस सर्वे के दौरान 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं और भावी मतदाताओं की सूची तैयार की जाए. ऐसे युवाओं को फॉर्म-6 उपलब्ध कराने के साथ उनकी जानकारी बीएलओ रजिस्टर में दर्ज की जाए। नए पात्र भारतीय नागरिकों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए आवेदन और जरूरी दस्तावेज जमा करने में मदद की जाए।

निरीक्षण के दौरान बीएलओ ने फॉर्म-6 के डिजिटाइजेशन में आ रही कठिनाइयों से अवगत कराया और विशेष कैंप लगाने का अनुरोध किया। इसपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक सहयोग देने को कहा। उन्होंने 12 नवंबर तक होम-टू-रोल वेरिफिकेशन पूरा करने और सभी लंबित मामलों का निष्पादन करने का निर्देश दिया।

also read: रांची में PMAY-U 2.0 के तहत बनेंगे 180 आवास, नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.