छठ पूजा से पहले NDRF ने संभाली सुरक्षा की कमान, धुर्वा डैम का किया निरीक्षण

रांची : लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर राजधानी रांची में सुरक्षा तैयारियां तेज हो गई हैं। छठ के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) की टीम सतर्क हो गई है। मंगलवार को NDRF के जवानों ने

NDRF
धुर्वा डैम में NDRF का फ्लैग मार्च।

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर राजधानी रांची में सुरक्षा तैयारियां तेज हो गई हैं। छठ के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) की टीम सतर्क हो गई है। मंगलवार को NDRF के जवानों ने धुर्वा डैम और आसपास के घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान जवानों ने धुर्वा डैम परिसर में फ्लैग मार्च और रूट मार्च किया। छठ पूजा के दौरान जलाशयों और नदी घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटती है। इसे देखते हुए NDRF ने किसी भी संभावित दुर्घटना और आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं।

Read More : रांची के हिंदपीढ़ी में फल गोदाम में लगी आग, दूर तक दिखीं लपटें

धुर्वा डैम के गहरे पानी वाले क्षेत्र होंगे चिह्नित

NDRF के जवान लगातार धुर्वा डैम और आसपास के घाटों का निरीक्षण कर रहे हैं। इस दौरान गहरे पानी वाले क्षेत्रों की पहचान की जा रही है। ऐसे स्थानों पर श्रद्धालुओं को सतर्क करने के लिए सुरक्षा संबंधी संकेतक लगाने की तैयारी है। सुरक्षा व्यवस्था के तहत घाटों पर मोटरबोट, प्रशिक्षित गोताखोर और जीवन रक्षक उपकरण तैनात किए जाएंगे। इससे किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू किया जा सकेगा।

पुलिस और जिला प्रशासन के साथ समन्वय

NDRF की टीम स्थानीय पुलिस और जिला प्रशासन के साथ मिलकर सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने में जुटी है। इसके तहत घाटों तक आने-जाने वाले रास्तों को सुगम बनाने और भीड़ नियंत्रण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। छठ पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो और आपात स्थिति में तुरंत मदद मिल सके, इसके लिए सुरक्षा तैयारियों को दुरुस्त किया जा रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *