रांची के हिंदपीढ़ी में फल गोदाम में लगी आग, दूर तक दिखीं लपटें

रांची : राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी इलाके में बीती रात एक गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। सेकंड स्ट्रीट में फल के कैरेट रखने वाले गोदाम में रात करीब 9:30 बजे आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आग

हिंदपीढ़ी
आग की लपटों में घिरा फल गोदाम।

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी इलाके में बीती रात एक गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। सेकंड स्ट्रीट में फल के कैरेट रखने वाले गोदाम में रात करीब 9:30 बजे आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आग की ऊंची-ऊंची लपटें दूर तक दिखाई देने लगीं और पूरे इलाके में धुएं का गुबार फैल गया। आग लगने की खबर मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। दमकलकर्मियों ने आग बुझाने के लिए मोर्चा संभाला और काफी मशक्कत शुरू कर दी। वहीं, हिंदपीढ़ी थाना की पुलिस भी मौके पर मौजूद रही। आग की भयावहता को देखते हुए सेकंड और थर्ड स्ट्रीट के बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Read More : पलामू में लक्ष्मी पूजा के दौरान बवाल, पुलिस पर पथराव, 4 जवान घायल

आसपास के घर कराए गए खाली

गोदाम के पास ही TAIF ENCLAVE नाम का अपार्टमेंट स्थित है। आग के आसपास के घरों और इमारतों तक फैलने की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने आसपास के मकानों को खाली करा लिया। आग की ऊंची लपटों को देखकर स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। लोगों को डर है कि कहीं आग आसपास के घरों को अपनी चपेट में न ले ले। स्थानीय निवासी अमित कुमार ने बताया कि आग की लपटें इतनी तेज हैं कि दूर तक उनकी गर्माहट महसूस हो रही है।

आग की लपटें देख घरों से बाहर निकले लोग

स्थानीय निवासी अमित के मुताबिक, गोदाम में बीती रात करीब 9:30 बजे आग लगी थी। शुरुआत में आग सीमित थी, लेकिन कुछ ही देर में तेजी से फैलने लगी। इसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। फिलहाल अग्निशमन विभाग की टीमें आग पर काबू पाने में जुटी हैं। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। आग बुझने के बाद ही नुकसान का आकलन किया जा सकेगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *