रांची में 9 वर्षीय बच्ची से दरिंदगी का आरोप, पिता की शिकायत पर जांच में जुटी पुलिस

रांची : जिले के तमाड़ थाना क्षेत्र में नौ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का बेहद गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि परिवार के जान-पहचान का एक व्यक्ति, जिसे बच्ची मुंहबोला चाचा कहती थी, उसे बहाने से जंगल की ओर ले गया

बच्ची
सांकेतिक फोटो

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : जिले के तमाड़ थाना क्षेत्र में नौ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का बेहद गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि परिवार के जान-पहचान का एक व्यक्ति, जिसे बच्ची मुंहबोला चाचा कहती थी, उसे बहाने से जंगल की ओर ले गया और उसके साथ गलत काम किया। घटना के बाद बच्ची के पिता ने आरोपी के खिलाफ तमाड़ थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं, आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर रही है।

Read More : छठ पूजा से पहले NDRF ने संभाली सुरक्षा की कमान, धुर्वा डैम का किया निरीक्षण

चावल पहुंचाने के बहाने मांगी स्कूटी

परिजनों ने बताया कि आरोपी का बच्ची के घर आना-जाना था। सोमवार सुबह करीब 11 बजे वह बच्ची के पिता के पास पहुंचा और चावल पहुंचाने की बात कहकर उनसे स्कूटी मांग ली। इसके बाद वह बच्ची को भी स्कूटी पर बैठाकर अपने साथ ले गया। आरोप है कि वह बच्ची को जंगल में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया।

घर पहुंचते ही रोने लगी बच्ची, पिता को बताई आपबीती

परिजनों के मुताबिक, घटना के बाद आरोपी बच्ची को स्कूटी से वापस घर छोड़ गया। घर पहुंचने पर पिता की नजर बच्ची के कपड़ों पर पड़ी, जिस पर गंदगी लगी हुई थी। उन्होंने बच्ची से पूछा कि कहीं वह स्कूटी से गिर तो नहीं गई। पिता के इतना पूछते ही बच्ची रोने लगी और अपने साथ हुई पूरी घटना बता दी।

पिता ने आरोपी को पकड़ने के लिए दौड़ाया, लेकिन भाग निकला

बच्ची की बात सुनकर घरवाले आरोपी को पकड़ने के लिए उसके पीछे दौड़े। इसी दौरान आरोपी स्कूटी खड़ी कर मौके से भाग निकला। बच्ची के पिता ने भी कुछ दूर तक उसका पीछा किया, लेकिन वह हाथ नहीं आया। इसके बाद बच्ची के माता-पिता उसे लेकर तमाड़ थाना पहुंचे और आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दी।

थाना प्रभारी ने क्या बताया?

तमाड़ थानेदार दुलाल कुमार महतो ने मीडिया को बताया कि सोमवार को पुलिस को इस घटना की जानकारी मिली है। बच्ची के पिता की ओर से लिखित आवेदन भी दिया गया है। पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। साथ ही घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस आरोपी को पकड़ने में जुटी है। जांच पूरी होने के बाद ही मामले से जुड़ी बाकी बातें साफ हो पाएंगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *