हरमू चौक के पास नगर निगम की कार्रवाई, फुटपाथ से हटाए गए अवैध कब्जे

शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने और यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के उद्देश्य से रांची नगर निगम ने सोमवार को हरमू चौक के समीप विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया।
हरमू चौक

रांची : शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने और यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के उद्देश्य से रांची नगर निगम ने सोमवार को हरमू चौक के समीप विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अभियान के दौरान निगम की इंफोर्समेंट टीम ने फुटपाथ पर अवैध रूप से लगाए गए पांच होर्डिंग्स को हटाया, जिससे आम लोगों के लिए आवागमन अधिक सुरक्षित और सुगम बनाया जा सके।

Read More : डूरंड कप से पहले मोराबादी में अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई, सरकारी भूमि कराई मुक्त

इसके अलावा सड़क, सरकारी भूमि और फुटपाथ पर किए गए अवैध अस्थायी निर्माण, दुकानों और ढाबों को भी हटाकर सार्वजनिक स्थलों को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। निगम की इस कार्रवाई के दौरान संबंधित लोगों को भविष्य में दोबारा अतिक्रमण नहीं करने की सख्त चेतावनी भी दी गई।

अवैध कब्जे पर सख्त रुख

रांची नगर निगम ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक भूमि, सड़क और फुटपाथ पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा या निर्माण स्वीकार नहीं किया जाएगा। यदि दोबारा अतिक्रमण किया जाता है तो संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

नागरिकों से सहयोग की अपील

नगर निगम ने शहरवासियों से सार्वजनिक स्थलों को अतिक्रमण मुक्त बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है। निगम ने कहा कि सड़क, फुटपाथ और सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमण से बचकर ही शहर में सुगम यातायात, सुरक्षित आवागमन और स्वच्छ शहरी वातावरण सुनिश्चित किया जा सकता है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.