जैन राजनीतिक चेतना मंच ने किया प्रशासन का आभार प्रकट
रांची: राजधानी के वार्ड संख्या 20 के अपर बाजार जेजे रोड स्थित कोतवाली थाना के बाहर में लग रहे नॉनवेज बेचने वाले ठेलों को जैन राजनीतिक चेतना मंच के मंत्री संजय कुमार पाटनी की शिकायत पर रांची नगर निगम की टीम और प्रशासन ने शुक्रवार को ठेला और अतिक्रमण हटाया गया।
इसे लेकर जैन राजनीतिक चेतना मंच झारखंड प्रदेश के मंत्री संजय कुमार पाटनीने इसमें सहयोग के लिए अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष ज्योति सिंह माथारू, पत्रकार संदीप जैन दगड़ा और प्रशासन का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया है।
मालूम कि कोतवाली थाना के बहार खुले ठेला में मांस, और भोजन के कई ठेला लगाकर इसी तरह खुले में ठेला का संचालन किया जा रहा है। इसकी शिकायत संजय पाटनी ने नगर आयुक्त सुशांत गौरव से की थी। इसके बाद शिकायत काे नगर आयुक्त ने गंभीरता से लेते हुए उक्त स्थल पर लग ठेला और अतिक्रमण को हटाया।









