गढ़वा : झारखंड के गढ़वा जिले में शनिवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। धुरकी थाना क्षेत्र के पनघटवा डैम में नहाने के दौरान चार युवक गहरे पानी में डूब गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की तत्परता से तीन युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। वहीं, एक युवक अभी भी लापता है। लापता युवक की तलाश में स्थानीय लोगों के साथ प्रशासन की टीम भी जुटी हुई है।
Read More : नंदीग्राम उपचुनाव : मिलन प्रधान की गिरफ्तारी पर राहुल-ऋतब्रत भिड़े
डैम पर जुटी लोगों की भीड़
घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग पनघटवा डैम पहुंच गए। डैम में लापता युवक की तलाश लगातार जारी है। सूचना मिलते ही प्रशासन के संबंधित अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटना की जानकारी ली और राहत एवं तलाश अभियान की निगरानी शुरू की।
लापता युवक की तलाश जारी
फिलहाल लापता युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका है। प्रशासन की ओर से उसकी तलाश के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद डैम पर लोगों की भीड़ जुटी हुई है और लापता युवक की तलाश का अभियान जारी है।








