बिरसा मुंडा जयंती पर युवाओं को शिक्षा और रोजगार से जुड़ने का संदेश

रांची : होली क्रास स्कूल समूह की ओर से वीर बिरसा मुंडा जयंती और झारखंड स्थापना दिवस 2026 धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर होली क्रास स्कूल, वर्दवान कंपाउंड में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े अतिथियों ने विद्यार्थियों को शिक्षा, रोजगार, व्यवसाय

बिरसा मुंडा जयंती

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : होली क्रास स्कूल समूह की ओर से वीर बिरसा मुंडा जयंती और झारखंड स्थापना दिवस 2026 धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर होली क्रास स्कूल, वर्दवान कंपाउंड में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े अतिथियों ने विद्यार्थियों को शिक्षा, रोजगार, व्यवसाय और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूक किया। उन्होंने युवाओं से पढ़ाई के साथ समाज और समुदाय से जुड़े रहने की अपील की।

Read More : पीएम मोदी ने CM सम्राट को दी जन्मदिन की बधाई, बिहार के विकास की सराहना

कार्यक्रम में पूर्व टीएसी सदस्य रतन तिर्की, एसटीएफ जगुआर के पुलिस उपाधीक्षक आनंद ज्योति मिंज, झारखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ता सुभाषिश सोरेन, झारखंड विद्युत विभाग के उप महाप्रबंधक मनोज तिग्गा, लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज अस्पताल की डॉ. एग्नेश मिंज, दुग्ध उत्पादक एवं व्यवसायी अमरनाथ लकड़ा और पशुपालन व्यवसायी दीपक एक्का उपस्थित रहे।

शिक्षा के साथ झारखंड आंदोलन का इतिहास जानने पर जोर

पूर्व टीएसी सदस्य रतन तिर्की ने कहा कि झारखंड के सरकारी और निजी स्कूलों-कॉलेजों में वीर बिरसा मुंडा जयंती और झारखंड स्थापना दिवस मनाने की परंपरा को बनाए रखना जरूरी है। विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ झारखंड आंदोलन और आंदोलन के शहीदों के इतिहास को भी अपनी दिनचर्या और जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। हाईकोर्ट के अधिवक्ता सुभाषिश सोरेन ने कहा कि विद्यार्थियों को शिक्षित होने के साथ-साथ रोजमर्रा के जीवन में लागू होने वाले कानूनों की जानकारी भी रखनी चाहिए। वहीं, झारखंड विद्युत विभाग के उप महाप्रबंधक मनोज तिग्गा ने कहा कि राज्य में शिक्षा से लेकर व्यवसाय तक असीम संभावनाएं हैं। जरूरत सिर्फ लक्ष्य तय कर उस दिशा में मेहनत करने की है। उन्होंने बिरसा मुंडा जयंती और झारखंड स्थापना दिवस मनाने के साथ इनके महत्व को समझने पर भी जोर दिया।

युवाओं को रोजगारोन्मुखी शिक्षा अपनाने की सलाह

एसटीएफ जगुआर के पुलिस उपाधीक्षक आनंद ज्योति मिंज ने कहा कि विद्यार्थियों को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, अर्थव्यवस्था, पर्यावरण संरक्षण और वैश्वीकरण के साथ दुनिया में हो रहे बदलावों की जानकारी रखनी चाहिए। डॉ. एग्नेश मिंज ने अपने संबोधन में जीवन की चुनौतियों को स्वीकार करने और उनका सामना करने की बात कही। उन्होंने कहा कि बदलते समय में किसी भी क्षेत्र में कामयाबी हासिल करने के लिए अथक परिश्रम करना पड़ता है। इसलिए विद्यार्थियों को अपनी रुचि के अनुसार करियर का रास्ता खुद तय करना चाहिए। दुग्ध उत्पादक एवं व्यवसायी अमरनाथ लकड़ा ने युवाओं को रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण लेने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि हर किसी को नौकरी मिले, यह जरूरी नहीं है। ऐसे में व्यावसायिक शिक्षा को बढ़ावा देना आवश्यक है। इस अवसर पर पशुपालन व्यवसायी दीपक एक्का भी उपस्थित थे।

मुंडारी गीत और नृत्य से सजी सांस्कृतिक प्रस्तुति

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने मुंडारी क्रांतिकारी गीत और नृत्य प्रस्तुत कर समां बांधा। इससे पहले सभी अतिथियों का आदिवासी पारंपरिक परिधान पहड़िया गमछा ओढ़ाकर और पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम की परिकल्पना और आयोजन में सहयोग के लिए खूंटी स्थित हॉफमैन लॉ एसोसिएट के निदेशक अधिवक्ता पा. महेंद्र पीटर तिग्गा और जमशेदपुर के टोनी के प्रति विशेष आभार जताया गया। होली क्रास सिस्टर्स की ओर से होली क्रास स्कूल वर्दवान कंपाउंड की प्रिंसिपल सिस्टर जेनी, सिस्टर अन्ना लुगून और मैनेजर सिस्टर लिली सहित अन्य का सहयोग रहा। कार्यक्रम की आयोजक प्रोविंश एजुकेशन को-ऑर्डिनेटर डॉ. सिस्टर कमला पन्ना और डॉ. सिस्टर सेलिना एस. बेक थीं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.