रांची DC की अध्यक्षता में बैठक, SIR प्रक्रिया के तहत दिए गए निर्देश

रांची : DC मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में आज दिनांक 01.10.2026 को मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) से संबंधित बैठक आयोजित की गयी। समाहरणालय स्थित सभागार में आयोजित बैठक में जिला उपनिर्वाचन पदाधिकारी बिवेक कुमार सुमन, जिला अंतर्गत

SIR
DC मंजूनाथ की अध्यक्षता में बैठक

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

रांची : DC मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में आज दिनांक 01.10.2026 को मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) से संबंधित बैठक आयोजित की गयी। समाहरणालय स्थित सभागार में आयोजित बैठक में जिला उपनिर्वाचन पदाधिकारी बिवेक कुमार सुमन, जिला अंतर्गत सभी विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक निबंधक पदाधिकारी, प्रशिक्षु आईएएस आस्था शरण, सहायक निर्वाचक निबंधक पदाधिकारी सहित विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Read More : CA विद्यार्थियों के लिए रांची में दो दिवसीय कॉन्फ्रेंस, देशभर से जुटेंगे विद्यार्थी

SIR दिशानिर्देशों पर हुई विस्तृत चर्चा

बैठक में DC मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम – 2026 अन्तर्गत भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संशोधित दिशा-निर्देश की विस्तृत जानकारी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को दी गई। सभी को बताया गया कि जिन मतदाताओं/नागरिकों को No Mapping एवं Anomalies के कारण नोटिस निर्गत किया गया है, उनके मामले में संबंधित BLO द्वारा उनके घर जाकर आवश्यक दस्तावेज एकत्र करते हुए ECINet/BLO App में अपलोड किया जाएगा, ताकि संबंधित निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी द्वारा निर्णय लिया जा सके।

ऑनलाइन पोर्टल और दस्तावेजों की जानकारी

सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से आम नागरिकों को नोटिस प्राप्त होने के उपरान्त तत्संबंधी दस्तावेजों को जमा करने हेतु भारत निर्वाचन आयोग के आधिकारिक पोर्टल www.voters.eci.gov.in का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करने की बात कही गई। इस संबंध में विभागीय स्तर से जारी वीडियो को भी प्रदर्शित कर जानकारी दी गई। राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों को बताया गया कि ऐसे मतदाताओं/नागरिकों की सुनवाई हेतु निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी कार्यालय में बुलाने की आवश्यकता नहीं है। केवल असाधारण परिस्थितियों में समुचित निर्णय लेते हुए ऑनलाइन माध्यम से संबंधित व्यक्तियों के साथ सुनवाई की जाएगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.