जमशेदपुर: गोविंदपुर स्टेशन के पास आजाद हिंद ट्रेन से गिरने के कारण पश्चिम बंगाल निवासी 29 वर्षीय मिथुन उरांव की मौत हो गई। मिथुन काम के सिलसिले में हावड़ा से पुणे जा रहे थे। इसी दौरान गोविंदपुर स्टेशन के पास वह चलती ट्रेन से नीचे गिर गए। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
also read :LPG सिलेंडर का गलत इस्तेमाल पड़ा महंगा, होटल-ढाबों पर होगी जांच
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर एमजीएम अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। पुलिस ने मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे मिथुन के परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद परिवार के लोग जमशेदपुर पहुंचे।
also read : NH-33 चौड़ीकरण मुआवजा घोटाला: हजारीबाग एसीबी ने तत्कालीन अमीन, प्रधान सहायक को किया गिरफ्तार
बताया गया कि मिथुन रविवार को अपने घर से निकले थे। इसके बाद हावड़ा से ट्रेन पकड़कर काम के सिलसिले में पुणे जा रहे थे। गोविंदपुर स्टेशन के पास अचानक ट्रेन से गिरने के कारण यह हादसा हुआ। परिजनों के जमशेदपुर पहुंचने के बाद गुरुवार को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई और शव परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं परिजनाें का घटना के बाद रो-राेकर बुराहाल है।
also read : रांची DC की अध्यक्षता में बैठक, SIR प्रक्रिया के तहत दिए गए निर्देश





