CA विद्यार्थियों के लिए रांची में दो दिवसीय कॉन्फ्रेंस, देशभर से जुटेंगे विद्यार्थी

रांची : चार्टर्ड अकाउंटेंसी की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को व्यावसायिक और तकनीकी ज्ञान से जोड़ने के उद्देश्य से रांची में दो दिवसीय मेगा कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है। दी इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की बोर्ड ऑफ स्टडीज–ऑपरेशन के तत्वावधान

CA

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

रांची : चार्टर्ड अकाउंटेंसी की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को व्यावसायिक और तकनीकी ज्ञान से जोड़ने के उद्देश्य से रांची में दो दिवसीय मेगा कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है। दी इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की बोर्ड ऑफ स्टडीज–ऑपरेशन के तत्वावधान में 3 और 4 अक्टूबर 2026 को ‘DIVYATA – A Vision Beyond Boundaries’ सम्मेलन आयोजित होगा। यह कार्यक्रम डोरंडा स्थित शौर्य ऑडिटोरियम, JAP-1 में होगा। इसकी मेजबानी ICAI की रांची शाखा (CIRC) और रांची शाखा सीए स्टूडेंट्स एसोसिएशन (CICASA) कर रही है। आयोजकों के अनुसार, सम्मेलन में देशभर से 600 से अधिक CA विद्यार्थी हिस्सा लेंगे।

Read More : LPG सिलेंडर का गलत इस्तेमाल पड़ा महंगा, होटल-ढाबों पर होगी जांच

डायरेक्ट टैक्स और ऑडिट पर होंगे नॉलेज सेशन

आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में ICAI रांची शाखा के चेयरमैन CA अनीश जैन और CICASA के चेयरमैन CA हरेंद्र भारती ने सम्मेलन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह आयोजन विद्यार्थियों को सीखने, अपने कौशल को निखारने और विचार साझा करने का मंच प्रदान करेगा। कॉन्फ्रेंस में डायरेक्ट टैक्स, ऑडिट एवं एश्योरेंस, फाइनेंशियल रिपोर्टिंग और कैपिटल मार्केट्स जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर नॉलेज सेशन होंगे। इन सत्रों में CA विजय सारदा, CA ऋषभ जैन, CA सार्थक जैन और CA शिवम पालन विद्यार्थियों को मार्गदर्शन देंगे और अपने व्यावहारिक अनुभव साझा करेंगे।

पहले प्रयास में CA बनने से लेकर ब्रांड निर्माण तक पर चर्चा

सम्मेलन में विद्यार्थियों के लिए विशेष स्किल-अप सेशन भी आयोजित किए जाएंगे। इनमें CA अक्षांश गर्ग, CA अभिनव शाह (को-फाउंडर, ओसम डेयरी एवं दिशाएँ), CA आशीष कालरा और CA ईशा वर्मा विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखेंगे। इन सत्रों में पहले प्रयास में CA परीक्षा उत्तीर्ण करने, पढ़ाई और जुनून के साथ प्रोफेशन में संतुलन बनाने तथा प्रैक्टिस से आगे बढ़कर अपना ब्रांड बनाने जैसे विषय शामिल होंगे। कॉन्फ्रेंस में बोर्ड ऑफ स्टडीज–ऑपरेशन के उपाध्यक्ष CA ज्ञान चंद्र मिश्रा, सेंट्रल इंडिया CA स्टूडेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष CA नितिन गुप्ता और संस्थान के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे। वे विद्यार्थियों को शिक्षा और प्रशिक्षण के क्षेत्र में हो रहे नवाचार, नए सीखने के अवसरों और बोर्ड ऑफ स्टडीज की गतिविधियों की जानकारी देंगे।

इंटरएक्टिव सेशन और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे

दो दिवसीय आयोजन में इंटरएक्टिव सेशन, प्रेरक सत्र और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी रखे गए हैं। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ उन्हें नवीनतम तकनीकी और व्यावसायिक ज्ञान से जोड़ना है। आयोजकों के अनुसार, सम्मेलन के माध्यम से विद्यार्थियों को भविष्य की पेशेवर चुनौतियों के लिए तैयार करने और योग्य चार्टर्ड अकाउंटेंट के रूप में सशक्त बनाने का प्रयास किया जाएगा।

ऑनलाइन कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन

कॉन्फ्रेंस में भाग लेने के इच्छुक विद्यार्थी bosactivities.icai.org पर पंजीकरण कर सकते हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में ICAI रांची शाखा के उपाध्यक्ष CA विवेक खोवाल, सचिव CA दिलीप कुमार, सम्मेलन के मेंटर CA रणजीत गारोडिया, कन्वीनर CA हर्ष वर्मा, को-कन्वीनर CA ऋषभ नंदा तथा CICASA के उपाध्यक्ष हर्ष अग्रवाल, सचिव खुशी गुप्ता और कोषाध्यक्ष कोमल अग्रवाल भी उपस्थित रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.