रांची में SIR को लेकर बैठक, हेल्पडेस्क बनाने का निर्देश

रांची : जिले में मतदाता सूची को लेकर चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की तैयारियों को लेकर शनिवार को अहम बैठक हुई। समाहरणालय के ब्लॉक-ए स्थित एनआईसी सभागार में हुई बैठक की अध्यक्षता DC मंजूनाथ भजन्त्री ने की। बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी विवेक

SIR
SIR को लेकर रांची में प्रशासन की बैठक

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

रांची : जिले में मतदाता सूची को लेकर चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की तैयारियों को लेकर शनिवार को अहम बैठक हुई। समाहरणालय के ब्लॉक-ए स्थित एनआईसी सभागार में हुई बैठक की अध्यक्षता DC मंजूनाथ भजन्त्री ने की। बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी विवेक कुमार सुमन के साथ सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी और सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में SIR से जुड़े काम और आगे की तैयारी को लेकर चर्चा की गई।

Read More : जेसीआई एक्सपो उत्सव में डॉग शो और नाइट मार्केट ने खींची भीड़

हेल्पडेस्क स्थापित करने का निर्देश

बैठक के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जनसहयोग पूरी तरह सुनिश्चित किया जाए, जिसके लिए हेल्पडेस्क स्थापित किए जाएं। जनसामान्य की सुविधा के लिए स्थानीय स्तर पर एसआईआर प्रक्रिया में बीएलओ और सुपरवाइजर के साथ मिलकर नागरिकों को मदद पहुंचाने के निर्देश भी दिए गए हैं। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने जोर देकर कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी पात्र मतदाता किसी भी परिस्थिति में मतदाता सूची से बाहर न छूटे। यह पूरी बैठक विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया को अधिक सुचारू, पारदर्शी और जन-अनुकूल बनाने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी।

जन शिकायत और सहायता के लिए व्हाट्सएप नंबर

रांची जिला प्रशासन द्वारा आम जनता की सुविधा और जन शिकायत के निवारण के लिए आधिकारिक व्हाट्सएप नंबर ‘अबुआ साथी’ (9430328080) जारी किया गया है, जिसके माध्यम से लोग संपर्क कर सकते हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.