जेसीआई एक्सपो उत्सव में डॉग शो और नाइट मार्केट ने खींची भीड़

रांची : रांची में खरीदारी और घूमने-फिरने वालों के लिए एक्सपो उत्सव 2026 शुरू हो गया है। जेसीआई की ओर से लगाए गए इस मेले में देश-विदेश के अलग-अलग शहरों से कारोबारी पहुंचे हैं। 7 अक्टूबर तक चलने वाले इस एक्सपो का यह 29वां साल

एक्सपो उत्सव
जेसीआई एक्सपो उत्सव में डॉग शो ने खींची भीड़

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

रांची : रांची में खरीदारी और घूमने-फिरने वालों के लिए एक्सपो उत्सव 2026 शुरू हो गया है। जेसीआई की ओर से लगाए गए इस मेले में देश-विदेश के अलग-अलग शहरों से कारोबारी पहुंचे हैं। 7 अक्टूबर तक चलने वाले इस एक्सपो का यह 29वां साल है। इस बार मेले में करीब 400 स्टॉल लगाए गए हैं। यहां बड़े ब्रांड से लेकर स्टार्टअप, ऑटोमोबाइल, ड्राई फ्रूट्स और कई तरह के सामान के स्टॉल देखने को मिल रहे हैं। खास बात यह है कि सभी स्टॉल को वातानुकूलित रखा गया है, जिससे लोगों को घूमने और खरीदारी करने में परेशानी न हो।

Read More : ममता बनर्जी के पैर की चोट मामले की फिर होगी जांच, सीएम शुभेंदु के बड़े ऐलान से गरमाई सियासत

नाइट मार्केट में दिखा कार्निवाल का रंग

तीन अक्टूबर को एक्सपो में नाइट मार्केट का आयोजन किया गया। रात 9 बजे से 12 बजे तक सभी स्टॉल खुले रहे। कार्निवाल थीम पर आयोजित नाइट मार्केट में जोकर और फायर जगलर समेत कई आकर्षण रहे। इस दौरान शहर के सामाजिक संस्थानों के प्रतिनिधियों ने सहपरिवार एक्सपो का आनंद लिया और आयोजन की सराहना की। एक्सपो के चीफ कोऑर्डिनेटर जेसी एचजीएफ सीए प्रशांत पाटोदिया ने बताया कि सात दिनों के इस उत्सव में देश के विभिन्न शहरों से 400 स्टॉल लगाए जा रहे हैं। महिलाओं के लिए अलग पिंक हेंगर बनाया गया है, जिसमें केवल महिला उद्यमियों को स्टॉल दिए गए हैं। बच्चों के लिए एम्यूजमेंट पार्क में विभिन्न तरह के झूले लगाए गए हैं।

अतिथियों ने बढ़ाया युवा सदस्यों का उत्साह

गांडेय विधायक कल्पना सोरेन की माताजी सिंघू मुर्मू, CA राजेश शर्मा, सेंट्रल काउंसिल सदस्य, ICAI, CA ज्ञानचंद मिश्रा, नेशनल काउंसिल सदस्य, ICAI और सुदेश कुमार, नजारत जिला कलेक्टर ने एक्सपो मेले का भ्रमण किया। उन्होंने जेसीआई के युवा सदस्यों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि सभी सदस्यों में प्रतिभा और विचारों की कमी नहीं है। ऐसे भव्य आयोजन के लिए कड़ी मेहनत की जरूरत होती है। अतिथियों ने सभी सदस्यों को शुभकामनाएं दीं और दुपट्टा एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

नेत्र जांच शिविर में करीब 50 लोगों की जांच

जेसीआई की ओर से सेवा प्रकल्प के तहत नेत्र चिकित्सा शिविर भी लगाया गया। इसमें करीब 50 लोगों ने निशुल्क नेत्र जांच कराई। यह शिविर चार अक्टूबर को भी आयोजित किया जाएगा। तीन अक्टूबर को एक्सपो परिसर में डॉग शो और वॉइस ऑफ एक्सपो प्रतियोगिता का आयोजन भी हुआ। डॉग शो में कुल 17 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। सीनियर ग्रुप में लाटरी, सिम्बा और वोडका तथा जूनियर ग्रुप में मैक्स, क्रिस्पी और सूफी विजेता रहे। डॉग शो के संयोजक जेसीरेट नीमा मस्कारा और जेसी श्रेयांश वाधवानी थे। वहीं वॉइस ऑफ एक्सपो में 40 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इसकी संयोजिका जेसीरेट संतोषी मुरारका, जेसीरेट गुरप्रीत कौर और जेसीरेट श्वेता छापरिया थीं।

आगे होंगे डांस, योगा और भजन कार्यक्रम

चार अक्टूबर को एक्सपो टैंक और डांस प्रतियोगिता का आयोजन होगा। पांच अक्टूबर को योगा प्रतियोगिता और बुटिक्स एक्सपो फैशन शो होगा। छह अक्टूबर को भजन जैमिंग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें बाहर से आए कलाकार मधुर भजन प्रस्तुत करेंगे। इस बार एक्सपो में क्यूआर कोड के माध्यम से विभिन्न आयोजनों के लिए रजिस्ट्रेशन और एंट्री टिकट की बुकिंग की सुविधा भी दी गई है।

पंचरत्न स्काईलाइन बना Principal Sponsor

‘एक्सपो उत्सव 2026’ के Principal Sponsor पंचरत्न स्काईलाइन (Panchratna Skyline – A legacy of trust) हैं। इसके साथ टैंगो (Tango), अल्पाइन (Alpine) और गृहस्थी (Grihasthi) Powered by पार्टनर के रूप में जुड़े हैं। आयोजन को सफल बनाने में शहर के कई बड़े ब्रांड सहयोगी के रूप में जुड़े हैं। इनमें होटल चाणक्य हॉस्पिटैलिटी पार्टनर, मोशन एजुकेशन पार्टनर, बुद्धा टोयोटा ऑटोमोबाइल पार्टनर, श्री अलंकार ज्वेलरी पार्टनर, श्नाइडर इलेक्ट्रिक इलेक्ट्रिक पार्टनर, प्रभुजी फूड पार्टनर और वॉव डिटेलिंग डिटेलिंग पार्टनर हैं। इसके अलावा बागला सिक्योरिटी पार्टनर, बलीफिया फोटोग्राफी पार्टनर, NTPC माइनिंग पार्टनर, आराध्या ट्रैवल पार्टनर, अपना मार्ट ग्रोसरी पार्टनर, मी & मॉम्स लाइफस्टाइल पार्टनर, एटीसी स्वच्छ पार्टनर, कैफीनेटर्स बेवरेज पार्टनर और रेडियो धूम रेडियो पार्टनर हैं।

जेसीआई सदस्यों ने संभाली आयोजन की जिम्मेदारी

आयोजन को सफल बनाने में संस्था के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसमें अध्यक्ष जेसी अभिषेक जैन, सचिव जेसी साकेत अग्रवाल, को-ऑर्डिनेटर्स जेसी सौरभ जालान, जेसी राहुल टिबरेवाल और जेसी सौरव नारेड़ी शामिल हैं। इसके अलावा जेसी सीए दीपक पटेल एक्सपो ट्रेजरर, जेसी ऋषभ जालान डायरेक्टर बिजनेस, जेसी अनिमेश निखिल उपाध्यक्ष-बिजनेस, जेसीरेट तृष्णा अग्रवाल चेयरमैन एक्सपो, लेडीज विंग की अध्यक्ष जेसीरेट खुशबु सिंघानिया और सचिव जेसीरेट नलिनी जैन आयोजन से जुड़ी जिम्मेदारियां संभाल रही हैं। यह जानकारी एक्सपो के मीडिया प्रभारी जेसी वरुण जालान ने साझा की।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.