DC मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में बैठक, स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने पर जोर

रांची : रांची के समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय निर्यात संवर्धन समिति (District Export Promotion Committee-DEPC) की बैठक आयोजित की गई। DC मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में स्थानीय उत्पादों और सेवाओं को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने तथा निर्यात की संभावनाओं

मंजूनाथ भजन्त्री
जिला एक्शन प्लान पर चर्चा

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : रांची के समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय निर्यात संवर्धन समिति (District Export Promotion Committee-DEPC) की बैठक आयोजित की गई। DC मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में स्थानीय उत्पादों और सेवाओं को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने तथा निर्यात की संभावनाओं को बढ़ावा देने पर चर्चा हुई। बैठक में जिले में निर्यात की क्षमता वाले उत्पादों की पहचान, उत्पादन और गुणवत्ता में सुधार, पैकेजिंग, ब्रांडिंग, बाजार उपलब्धता, आपूर्ति श्रृंखला और लॉजिस्टिक्स समेत अन्य पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

Read More : रांची नगर निगम की त्वरित कार्रवाई, 24 स्थलों से हटाए पेड़-डालियां

निर्यात योग्य उत्पादों की पहचान पर जोर

संबंधित विभागों और हितधारकों को ऐसे उत्पादों एवं सेवाओं की पहचान करने का निर्देश दिया गया, जिनकी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार में मांग और निर्यात की संभावनाएं हैं। स्थानीय उत्पादकों, कारीगरों, उद्यमियों, किसान उत्पादक संगठनों और MSME इकाइयों को निर्यात प्रक्रिया से जोड़ने तथा उन्हें तकनीकी एवं संस्थागत सहयोग उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया।

District Export Action Plan तैयार करने का निर्देश

बैठक में जिले की आर्थिक और उत्पादन क्षमता को निर्यात संवर्धन से जोड़ने के लिए जिला-विशिष्ट District Export Action Plan (DAP) तैयार करने और उसके प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा हुई। इसके तहत चिन्हित उत्पादों और सेवाओं के निर्यात को बढ़ावा देने, स्थानीय स्तर की बाधाओं की पहचान कर उनका समाधान करने और उत्पादकों को संभावित बाजारों से जोड़ने पर जोर दिया गया। अधिकारियों को संभावित निर्यात योग्य उत्पादों से संबंधित आवश्यक जानकारी जुटाने और संबंधित विभागों, उद्योग संगठनों, निर्यात संवर्धन परिषदों, बैंकिंग संस्थानों तथा अन्य हितधारकों के साथ समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया गया।

गुणवत्ता, पैकेजिंग और प्रमाणन पर भी फोकस

उत्पादों की गुणवत्ता, मानकीकरण, पैकेजिंग और प्रमाणन से जुड़ी आवश्यकताओं को पूरा करने की दिशा में काम करने को कहा गया। स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने के लिए जरूरी व्यवस्थाओं को मजबूत करने पर भी चर्चा हुई। DC मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि जिले के स्थानीय उत्पादों और उद्यमियों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराने के लिए विभागीय समन्वय के साथ प्रभावी कार्ययोजना तैयार की जाए। उन्होंने कहा कि स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने के साथ रोजगार सृजन, उद्यमिता को बढ़ावा देने और जिले की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में निर्यात संवर्धन की भूमिका महत्वपूर्ण हो सकती है।

विभिन्न विभागों और संस्थानों के प्रतिनिधि हुए शामिल

बैठक में महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र, रांची सहित Designated DGFT, Kolkata, Federation of Jharkhand Chamber of Commerce & Industries (FJCCI), Ranchi, Lead Bank Manager, Ranchi, उद्योग एवं MSME विभाग के प्रतिनिधि शामिल हुए। इसके अलावा FIEO, Jharkhand Small Industries Association (JSIA), Laghu Udyog Bharti, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला उद्यान पदाधिकारी, NABARD, SIDBI, ECGC, EXIM Bank, Dak Ghar Niryat Kendra, APEDA और SHEFEXIL के प्रतिनिधियों सहित संबंधित पदाधिकारी एवं विशेषज्ञ मौजूद रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *