रांची नगर निगम में 80वां स्वतंत्रता दिवस मना, महापौर ने किया ध्वजारोहण

रांची : 80वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर रांची नगर निगम कार्यालय परिसर में भव्य ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महापौर रोशनी खलखो ने निगम परिसर में गरिमामय माहौल के बीच ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उपस्थिति लोगों ने राष्ट्रगान के साथ-साथ राष्ट्रीय

स्वतंत्रता दिवस

रांची : 80वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर रांची नगर निगम कार्यालय परिसर में भव्य ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महापौर रोशनी खलखो ने निगम परिसर में गरिमामय माहौल के बीच ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उपस्थिति लोगों ने राष्ट्रगान के साथ-साथ राष्ट्रीय गीत का भी गायन किया।

समारोह में कौन-कौन उपस्थित रहा?

ध्वजारोहण के इस विशेष मौके पर निगम के कई वरिष्ठ प्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में माननीय उप महापौर नीरज कुमार, नगर आयुक्त सुशांत गौरव, अपर नगर आयुक्त संजय कुमार और उप नगर आयुक्त रविन्द्र कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही।

 

इसके अलावा सहायक लोक स्वास्थ्य पदाधिकारी, सभी सहायक नगर आयुक्त, सभी नगर प्रबंधक, नगर अभियान प्रबंधक एवं निगम के सभी अभियंतागण व कर्मी भी कार्यक्रम में उपस्थित थे। समारोह के अंत में सभी ने एक-दूसरे को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

Read more : स्वतंत्रता दिवस: PM मोदी ने 13वीं बार फहराया तिरंगा, युवाओं और सुरक्षा पर दिए बड़े संदेश

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *