शहीद अल्बर्ट एक्का के बेटे को फिर मिली ट्रैक्टर की चाबी, कंपनी को कारण बताओ नोटिस

रांची: परमवीर चक्र विजेता शहीद लांस नायक अलबर्ट एक्का के बेटे भिन्सेंट एक्का को कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने ट्रैक्टर की चाबी वापस सौंप दी है। सीएम हेमंत सोरेन के निर्देश पर भिन्सेंट एक्का को खेती-किसानी के लिए उपलब्ध कराया गया

भिन्सेंट एक्का

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

रांची:  परमवीर चक्र विजेता शहीद लांस नायक अलबर्ट एक्का के बेटे भिन्सेंट एक्का को कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने ट्रैक्टर की चाबी वापस सौंप दी है। सीएम हेमंत सोरेन के निर्देश पर भिन्सेंट एक्का को खेती-किसानी के लिए उपलब्ध कराया गया ट्रैक्टर बाद में वापस ले लिया गया था। मामला सामने आने के बाद मंत्री ने तत्काल संज्ञान लिया और भिन्सेंट एक्का को ट्रैक्टर की चाबी सौंपने के साथ संबंधित कंपनी को कारण बताओ नोटिस जारी करने की बात कही।

सीएम के निर्देश पर मिला था ट्रैक्टर

परमवीर चक्र विजेता शहीद लांस नायक अलबर्ट एक्का के परिवार को खेती-किसानी में मदद के लिए सीएम हेमंत सोरेन  के निर्देश पर ट्रैक्टर उपलब्ध कराया गया था। हालांकि, कुछ समय बाद ट्रैक्टर वापस लिए जाने की जानकारी सामने आई। मामले की गंभीरता को देखते हुए कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग ने तत्काल कार्रवाई की। मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने भिन्सेंट एक्का को ट्रैक्टर की चाबी वापस सौंप दी, जिससे शहीद के परिवार को दोबारा कृषि कार्य के लिए ट्रैक्टर का इस्तेमाल करने का रास्ता साफ हो गया।

also read : मॉर्निंग वॉक पर निकले कारोबारी की गला रेतकर हत्या, मृतक की पहचान गौर चंद्र बगती के रूप में हुई

सीएम के निर्देश पर दी गई सरकारी सुविधा को वापस लिए जाने के मामले में सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है। मंत्री ने संबंधित कंपनी के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्णय लिया है। विभाग अब यह पता लगा रहा है कि सीएम हेमंत सोरेन  के निर्देश पर उपलब्ध कराए गए ट्रैक्टर को वापस क्यों लिया गया और इसके पीछे क्या आधार था। जांच में यदि किसी संस्था या संबंधित पक्ष की लापरवाही सामने आती है तो विभागीय नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी।

also read : अस्पताल में घुसा हाथी, दरवाजे-खिड़कियां तोड़ीं, अफरा-तफरी का माहौल

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *